बेमा नेगोई में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित

बेमा नेगोई में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित

बिलासपुर/छत्तीसगढ़, 12 सितम्बर 2025। गणपत चौहान, ब्यूरो चीफ़ छत्तीसगढ़, टेलीग्राफ टाइम्स।

शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर सहयोग फाउंडेशन और स्वयं सिद्धा फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से एक भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम बेमा नेगोई बेलतरा के शासकीय विद्यालय में संपन्न हुआ, जिसमें शिक्षकों, विद्यार्थियों और प्रशिक्षणरत बी.एड. छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Photo credit Telegraph Times

शिक्षकों व कर्मचारियों का हुआ सम्मान

समारोह में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं, बी.एड. के प्रशिक्षणरत विद्यार्थियों के साथ-साथ विद्यालय के भृत्य एवं सहयोगी कर्मचारियों को भी शाल, श्रीफल, डायरी और पेन भेंट कर सम्मानित किया गया। इस पहल ने समारोह को विशेष और प्रेरणादायी बना दिया।

अतिथियों का संबोधन

सहयोग फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती किरण सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा –
“शिक्षक समाज की रीढ़ हैं। उनकी शिक्षा और मार्गदर्शन से ही विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य निर्मित होता है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपने शिक्षकों की बातों को जीवन में उतारें और उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश-समाज का नाम रोशन करें।”

स्वयं सिद्धा फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री चंचल सलूजा ने कहा –
“शिक्षकों की शिक्षा और मार्गदर्शन के बिना कोई भी विद्यार्थी जीवन में सफलता प्राप्त नहीं कर सकता। शिक्षक ही विद्यार्थियों को सही दिशा और प्रेरणा देते हैं।”

विद्यार्थियों ने जताया आभार

विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने भी अपने शिक्षकों को पुष्पगुच्छ, श्रीफल और पेन भेंट कर गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। इस भावनात्मक क्षण ने समारोह को और भी खास बना दिया।

शिक्षकों ने जताई प्रसन्नता

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से उनका मनोबल और ऊर्जा बढ़ती है, जिससे वे और अधिक समर्पण भाव से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर सकें।

प्रेरणादायी आयोजन

यह सम्मान समारोह न केवल शिक्षकों के योगदान को रेखांकित करता है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि शिक्षा जगत में समर्पित व्यक्तित्वों को समाज द्वारा सम्मानित किया जाना चाहिए। इस आयोजन ने विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों को प्रेरणा दी और शिक्षक दिवस को सार्थक बना दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

जयपुर में ‘एनपीएस संचय आउटरीच कार्यक्रम’ का सफल आयोजन

किसानों, ग्रामीण उद्यमियों और कृषि हितधारकों को मिला सुरक्षित...

पुष्कर के वल्लभ घाट पर अन्नकूट महोत्सव एवं महाआरती आज

अखण्ड भूमण्डलाचार्य वल्लभाचार्य महाप्रभुजी की 74वीं बैठक में होंगे...