बृजबाई कर रही हैं घर-गृहस्थी के कार्यों में राशि का उपयोग

 बृजबाई कर रही हैं घर-गृहस्थी के कार्यों में राशि का उपयोग

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल

| रिपोर्ट गणपत चौहान छत्तीसगढ़

रायपुर, 17 दिसंबर 2025।
राज्य सरकार की फ्लैगशिप महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे वे अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति कर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही हैं।

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सकरी निवासी बृज बाई साहू इस योजना से लाभान्वित महिलाओं में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत उन्हें अब तक 22 किश्तों में कुल 22,000 रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त हो चुकी है। इस राशि का उपयोग वे सब्जी-भाजी, राशन तथा अन्य घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति में कर रही हैं।

बृज बाई साहू ने बताया कि इस आर्थिक सहायता से परिवार की रोजमर्रा की जरूरतें आसानी से पूरी हो रही हैं, जिससे घरेलू खर्चों का दबाव कम हुआ है और परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आया है। उन्होंने कहा कि योजना ने उन्हें आत्मसम्मान के साथ घर-गृहस्थी चलाने में सहयोग प्रदान किया है।

उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ाने और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। बृज बाई साहू ने कहा कि यह योजना महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर परिवार और समाज में अपनी भूमिका को और मजबूत कर रही हैं।

उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा अब तक 22 किश्तें जारी की जा चुकी हैं। हाल ही में 3 दिसंबर 2025 को मोहला-मानपुर जिले से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा 22वीं किश्त की राशि महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की गई। इस सहायता राशि से प्रदेश की लाखों महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं।

बृज बाई साहू ने योजना के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे उनके जीवन में स्थायी सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुख्य सचिव

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य...