बीहड़ क्षेत्र में जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार — 11,430 रुपये जुआ राशि बरामद
जयपुर, 22 , अक्टूबर 2025
गौरव कोचर •
पुलिस उपायुक्त दक्षिण, आयुक्तालय जयपुर राजर्षि राज (आईपीएस) ने बताया कि पीपला भरत सिंह बीहड़ क्षेत्र में ताश के पत्तों पर रुपये-पैसे की हार-जीत लगाकर जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए। सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त मानसरोवर आदित्य काकडे (आईपीएस) के सुपरविजन में, थानाधिकारी पत्रकार कॉलोनी मदनलाल कडवासरा के नेतृत्व में थाना पत्रकार कॉलोनी के चुनिंदा पुलिसकर्मियों की एक विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस की सजगता से की गई कार्रवाई
गठित टीम ने गुप्त सूचना को मुखबिर तंत्र के माध्यम से विकसित किया और बीहड़ क्षेत्र में बड़ी सतर्कता से दबिश देकर जुआ खेल रहे आरोपियों को मौके पर ही डिटेन किया।
प्रमुख तथ्य
- आरोपी सुनसान बीहड़ क्षेत्र में ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे थे।
- आरोपियों से कुल 11,430 रुपये नकद जुआ राशि बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपी
- हीरालाल सैनी पुत्र गणपत लाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी गांव पीपला भरतसिंह, थाना पत्रकार कॉलोनी, जयपुर।
- सोनू वर्मा पुत्र लल्लू राम, उम्र 36 वर्ष, निवासी गांव पीपला भरतसिंह, थाना पत्रकार कॉलोनी, जयपुर।
- मनोज जागिंड पुत्र ओमप्रकाश जागिंड, उम्र 37 वर्ष, निवासी गांव पीपला भरतसिंह, थाना पत्रकार कॉलोनी, जयपुर।
पुलिस टीम
हेड कांस्टेबल मीठालाल (1203), कांस्टेबल दीपचंद (8758), उमेश (7817) और जिनेन्द्र (6405), थाना पत्रकार कॉलोनी, जयपुर दक्षिण।
गठित टीम की तत्परता से जुआ खेलते तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।