बीसलपुर बांध में फिर शुरू हुई पानी की तेज आवक, गेज बढ़कर पहुंचा 314.51 RL मीटर

बीसलपुर बांध में फिर शुरू हुई पानी की तेज आवक, गेज बढ़कर पहुंचा 314.51 RL मीटर

📍  टोंक, राजस्थान
तारीख: 19 जुलाई 2025 | टेलीग्राफ टाइम्स संवाददाता |            दिव्या तिवाड़ी | By: नरेश गुनानी

बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया में हो रही भारी बारिश का असर अब साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। त्रिवेणी नदी में बढ़ते जलस्तर के साथ ही बांध में पानी की तेज आवक शुरू हो गई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बांध का गेज बढ़कर 314.51 RL मीटर हो गया है।

त्रिवेणी नदी का जलस्तर भी 3.20 मीटर तक पहुंच गया है, जिससे आने वाले दिनों में पानी की आवक और तेज हो सकती है। फिलहाल बीसलपुर बांध में इसकी 82.19% भराव क्षमता तक पानी भर चुका है, जबकि इसकी कुल क्षमता 315.50 RL मीटर है।

गौरतलब है कि बीसलपुर बांध टोंक, अजमेर और जयपुर जैसे बड़े जिलों की जीवनरेखा है। करोड़ों लोगों की प्यास इसी बांध से बुझती है। बांध क्षेत्र में अब तक 594 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

सूत्रों के मुताबिक, यदि जलस्तर ऐसे ही बढ़ता रहा तो जल्द ही बीसलपुर के गेट खोलने की नौबत आ सकती है, जिससे बनास नदी में जल प्रवाह शुरू किया जा सकेगा।

स्थिति पर नजर:
बांध परियोजना से जुड़े अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं और कैचमेंट एरिया में हो रही बारिश की मॉनिटरिंग लगातार जारी है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

एडीपीओ ने बसंतराय के विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण: व्यवस्थाओं की परखी हकीकत, लापरवाही पर स्पष्टीकरण के निर्देश

बसंतराय/ गोड्डा झारखंड/नेहा रंजन/शिक्षा विभाग एवं झारखंड शिक्षा परियोजना...