बीकानेर हाउस के संडे मार्किट में रविवार को होंगे रंगारंग कार्यक्रम

Telegraph Times
Muskan tiwari
जयपुर:नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में हर सप्ताह रविवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार ‘संडे मार्किट’ में रविवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिनमें स्वादिष्ट खानपान के अतिरिक्त नुक्कड़ नाटक, लाईव संगीत, म्यूजिकल चेयर कंपीटिशन सहित विभिन्न प्रकार के आकर्षक खेल सहित अन्य मनोरंजन के साधन शामिल होंगे।

आवासीय आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि हर रविवार को प्रातः 11 से सांय सात बजे तक चलने वाले इस संडे मार्किट में हर सप्ताह एक नई थीम और बदलाव के साथ दर्शकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

इसी तर्ज पर इस संडे मार्किट की मुख्य थीम क्रिसमस त्योहार के अनुरूप रखी गई है। जिसमें प्रातः 11 बजे से एक बजे तक दिल्ली ड्रम सर्किल का आयोजन किया जाएगा। दोपहर में एक से दो बजे तक नुक्कड़ नाटक द्वारा दर्शकों का मनोरंजन किया जाएगा।

क्रिसमस थीम के अनुरूप दोपहर 12 बजे से एक बजे तक प्रसिद्ध समूहों द्वारा क्रिसमस गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अतिरिक्त दोपहर दो से तीन बजे तक संगीत वाद्य मैंडोलिन की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद दोपहर तीन से चार बजे तक लाइव संगीत का आयोजन किया जाएगा।

रविवार सायं पांच से छह बजे के मध्य एक म्यूजिकल चेयर खेल प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें उपस्थित दर्शक एवं आगंतुक भाग ले सकेंगे।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मासूम बच्चियों को देह व्यापार के लिए बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

गौरव कोचर टेलीग्राफ से 7 फ़रवरी धौलपुर:जिला पुलिस ने मासूम...

कारागृह की आधारभूत व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

लोकेंद्र सिंह शेखावत टेलीग्राफ टाइम्स 7 फरवरी जोधपुर:राजस्थान राज्य विधिक...

राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ ने दिया एक दिवसीय धरना

लोकेंद्र सिंह शेखावत टेलीग्राफ टाइम्स 7 फरवरी जयपुर: राजस्थान परिवहन...

राजस्थान: बीजेपी कैबिनेट मंत्री ने लगाया फोन टैपिंग का आरोप, विधानसभा में हंगामा

गौरव कोचर जयपुर | 7 फरवरी | टेलीग्राफ टाइम्स राजस्थान...