जयपुर/ नरेश गुनानी/इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट सेवा और उल्लेखनीय योगदान के लिए राजस्थान पुलिस एवं कारागार विभाग के कुल 22 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समारोह में राष्ट्रपति पुलिस पदक, पुलिस पदक एवं राष्ट्रपति सुधारात्मक सेवा पदक प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
इनमें 2 अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, 16 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस पदक तथा कारागार विभाग के 4 अधिकारियों/कर्मचारियों को राष्ट्रपति सुधारात्मक सेवा पदक प्रदान किया जाना है।
राष्ट्रपति पुलिस पदक (2 अधिकारी)
राज्य स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट एवं विशिष्ट सेवाओं के लिए निम्नलिखित दो अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा:
- भंवर सिंह (कंपनी कमांडर, तीसरी बटालियन आरएसी, बीकानेर — हाल सेवानिवृत्त)
- नरेंद्र सिंह (सब-इंस्पेक्टर, एजीटीएफ, सीआईडी (सीबी), जयपुर)
पुलिस पदक (16 अधिकारी एवं कर्मचारी)
उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय सेवाओं के लिए 16 अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा:
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी:
- मनीष अग्रवाल II (उप-महानिरीक्षक पुलिस आर्म्ड बटालियंस, राजस्थान — हाल उपमहानिरीक्षक पुलिस इंटेलिजेंस)
- अवनीश कुमार शर्मा (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसओजी जयपुर — हाल पुलिस अधीक्षक बूंदी)
- धर्मेंद्र सिंह सागर (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी एसएसबी जोन, जयपुर शहर)
- चैन सिंह महेचा (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बाली, जिला पाली)
निरीक्षक व सब-इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी:
- कैलाश चंद्र (वृताधिकारी उदयपुर वेस्ट — हाल डिप्टी कमांडेंट एमबीसी खेरवाड़ा)
- सवाई सिंह (पुलिस निरीक्षक, पुलिस थाना करधनी, जयपुर)
- सही राम (प्लाटून कमांडर पहली बटालियन आरएसी जोधपुर — हाल सेवानिवृत्त कंपनी कमांडर)
- जसवंत राम (सब-इंस्पेक्टर, महानिरीक्षक पुलिस कार्यालय, जोधपुर रेंज)
- देवी सिंह (सब-इंस्पेक्टर तकनीकी शाखा एसएसबी जयपुर — हाल पुलिस निरीक्षक)
- भोजराज सिंह (सहायक उप-निरीक्षक, थाना चित्रकूट, पुलिस कमिश्नरेट जयपुर)
हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल:
- कानाराम जाखड़ (हेड कांस्टेबल-3079, त्वरित अनुसंधान एवं निस्तारण सेल, बीकानेर)
- देवकरण (हेड कांस्टेबल-102, 3rd बटालियन आरएसी, बीकानेर)
- गिरधारी लाल (हेड कांस्टेबल-47, राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर)
- तलसा राम (हेड कांस्टेबल-14, प्रथम बटालियन, जोधपुर)
- सुरेंद्र सिंह (हेड कांस्टेबल-30, 11वीं बटालियन आरएसी, दिल्ली)
- तेजा राम (कांस्टेबल-16, राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर)
राष्ट्रपति सुधारात्मक सेवा पदक (कारागार विभाग – 4 कार्मिक)
कारागार विभाग में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए चार कार्मिकों को सुधारात्मक सेवा पदक से नवाजा जाएगा:
- विशिष्ट सेवा पदक: रमाकान्त शर्मा (उपाधीक्षक)
- सराहनीय सेवा पदक:
- योगेश तेजी (उपाधीक्षक)
- लोकोज्जवल सिंह (कारापाल)
- सुगर सिंह गुर्जर (कारापाल)