बीएपी विधायक जयकृष्ण पटेल जेल भेजे गए, खदान मालिक से 2.5 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप

बीएपी विधायक जयकृष्ण पटेल जेल भेजे गए, खदान मालिक से 2.5 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप

Written By: गौरव कोचर
टेलीग्राफ टाइम्स
मई 8, 2025

जयपुर। भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के बागीदौरा (बांसवाड़ा) विधायक जयकृष्ण पटेल को भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले में जेल भेज दिया गया है। जयपुर की विशेष भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय (एसीबी कोर्ट) ने बुधवार को पटेल और उनके सहयोगी विजय कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। वहीं विधायक के अन्य सहयोगी जसवंत उर्फ लक्ष्मण मीणा और जगराम को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के अनुसार, विधायक जयकृष्ण पटेल पर आरोप है कि उन्होंने विधानसभा में खदान से जुड़े सवाल न पूछने के बदले एक खदान मालिक से 2.5 करोड़ रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद मंगलवार को एसीबी की टीम ने जयपुर स्थित विधायक आवास परिसर में 20 लाख रुपये की रिश्वत की पहली किस्त लेते हुए उन्हें रंगे हाथों पकड़ा।

बताया जा रहा है कि विधायक ने नकदी से भरा बैग मौके पर मौजूद एक व्यक्ति को सौंप दिया था, जो भागने में सफल रहा। एसीबी ने इस मामले में बाद में उस नकदी को भी बरामद कर लिया। वहीं विधायक ने अपनी गिरफ्तारी को एक राजनीतिक साजिश करार देते हुए कहा कि उन्हें फंसाया गया है और वह इस पूरे प्रकरण से कोई संबंध नहीं रखते।

इस मामले में विधायक के निजी सहायक रोहित मीणा की तलाश अब भी जारी है। एसीबी मामले की गहराई से जांच कर रही है।

 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

​’विकसित भारत-जीरामजी योजना’ केवल रोजगार नहीं, स्थायी आजीविका की गारंटी: विजय सिंह

​'विकसित भारत-जीरामजी योजना' केवल रोजगार नहीं, स्थायी आजीविका की...