बिहार से जयपुर लाकर मादक पदार्थ सप्लाई करने वाले दो अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Telegraph Times
Gaurav Kochar
जयपुर:जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत मालपुरा गेट थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए

अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय तस्कर इफ्तेखार आलम एवं तौसिफ आलम को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने पौने आठ किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित यह अवैध मादक पदार्थ सुपौल बिहार से लेकर जयपुर शहर में सप्लाई करते है। पुलिस के अनुसार बरामद अवैध मादक पदार्थ गांजा की अनुमानित कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1.5 लाख रुपये है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत सीएसटी ने मालपुरा गेट थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय तस्कर इफ्तेखार आलम एवं तौसिफ आलम को गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपी वीरपुर जिला सुपौल (बिहार) हाल मालपुरा गेट जयपुर के रहने वाले है। जिनके पास से पुलिस ने पौने आठ किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपी मादक पदार्थ गांजा को सुपौल बिहार के रहने वाले शाहनवाज आलम से लेकर जयपुर शहर में पैडलरों को देना बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सारंगढ़: सरकारी दफ्तर बना अखाड़ा; कृषि विभाग के REO ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, CCTV में कैद हुई करतूत

गणपत चौहान / छत्तीसगढ़  ​सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के कृषि विभाग कार्यालय...

नेत्र चिकित्सा सेवा एक आध्यात्मिक साधना है: वासुदेव देवनानी

नरेश गुनानी  ​विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया 150वें नि:शुल्क...

धरोहरों का संरक्षण हमारी साझा जिम्मेदारी: वासुदेव देवनानी

नरेश गुनानी  ​विश्व धरोहर दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने...