बिहार चुनावी संग्राम: जीतन राम मांझी का बड़ा दावा, नीतीश पर फिर से भरोसा करेगी जनता | चिराग पासवान और लालू परिवार पर भी बोला हमला

बिहार चुनावी संग्राम: जीतन राम मांझी का बड़ा दावा, नीतीश पर फिर से भरोसा करेगी जनता | चिराग पासवान और लालू परिवार पर भी बोला हमला

रिपोर्ट: रंजीत मेहरा/ पटना
Edited By : नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स
जुलाई 03,2025

पटना: बिहार में चुनावी माहौल गरमाता जा रहा है। राजनीतिक पार्टियां पूरे दमखम के साथ चुनावी रणभूमि में उतर चुकी हैं। इस बीच हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मीडिया से बातचीत में कई राजनीतिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नीतीश कुमार ही जनता की पहली पसंद हैं और आगामी चुनावों में भी उन्हें ही समर्थन मिलेगा।


नीतीश पर फिर भरोसा करेगी जनता: मांझी

मांझी ने कहा कि “नीतीश कुमार ने बिहार के लिए जो विकास कार्य किए हैं, जनता उसे भूली नहीं है। लोग समझते हैं कि स्थिर और अनुभवशील नेतृत्व किसके पास है। ऐसे में एक बार फिर नीतीश जी ही मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प हैं।”


चिराग पासवान पर कटाक्ष: ‘मुंह मियां मिट्ठू’

जब मांझी से चिराग पासवान की मुख्यमंत्री बनने की इच्छा के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने तीखा व्यंग्य करते हुए कहा,

“वो मुंह मियां मिट्ठू हैं। जब नीतीश जी अच्छा काम कर रहे हैं, तो यहां वैकेंसी कहां है? चिराग के समर्थक उन्हें भले ही बड़ी जिम्मेदारी में देखना चाहते हों, लेकिन इससे कुछ नहीं होने वाला। वो भारी साधन लगाकर 4,000 लोगों की रैली करते हैं, मेरी रैली में 70,000 लोग खुद-ब-खुद आ जाते हैं।”


लालू परिवार पर जोरदार हमला: परिवारवाद का करारा जवाब

मांझी ने लालू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग उन पर परिवारवाद का आरोप लगाते हैं, पहले उन्हें खुद को देखना चाहिए।

“लालू जी आंदोलन से निकले थे, लेकिन उनकी पत्नी राबड़ी देवी कौन से आंदोलन से आईं? साले सुभाष और साधु यादव किस आंदोलन से निकले थे? उनके बेटे गिल्ली-डंडा खेलते थे और अब राजनीति कर रहे हैं। मीसा भारती भी सांसद हैं और अब उनकी बेटी रोहिणी भी चुनाव लड़ने को तैयार हैं, जो सिंगापुर में रहती हैं।”
“मेरे बेटे और दामाद राजनीति में आने से पहले पढ़े-लिखे हैं और सालों तक मेहनत की है।”


तेज प्रताप विवाद पर दो टूक

तेज प्रताप यादव के विवादित रिश्तों पर भी मांझी ने खुलकर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इस मामले में लालू यादव और तेज प्रताप दोनों जिम्मेदार हैं।

“अगर कोई व्यक्ति 12 साल तक एक लड़की के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में है, तो फिर किसी और लड़की से शादी करने की क्या जरूरत थी? वह भी एक पढ़ी-लिखी लड़की, जो बिहार के बड़े नेता की पोती थी। फिर उसे मारकर घर से भगा दिया गया। यह गलत है।”


चुनावी संकेत और अगला कदम

बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर माहौल लगातार गरम हो रहा है। मांझी के इस इंटरव्यू से यह साफ है कि NDA के घटक दलों में फिलहाल नीतीश कुमार की स्वीकार्यता को लेकर एकजुटता है, वहीं विपक्षी दलों खासकर RJD और LJP को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।


जीतन राम मांझी ने इस इंटरव्यू में जहां NDA को एक मजबूत गठबंधन बताया, वहीं लालू परिवार और चिराग पासवान की राजनीतिक सोच पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। अब देखना यह है कि आने वाले चुनावी समर में जनता किसके साथ खड़ी होती है।


 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

खरसिया अपडेट: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत का मामला;

घंटों चले चक्काजाम के बाद शर्तों पर बनी सहमति,...

खरसिया: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत से उबाल;

कस्टोडियल डेथ के आरोपों के बीच चक्काजाम, डेथ सर्टिफिकेट...