बिलासपुर में प्रधानमंत्री मोदी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन

बिलासपुर में प्रधानमंत्री मोदी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन

गणपत चौहान,छत्तीसगढ़ 

बिलासपुर।  20 सितम्बर,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज भाजपा जिला बिलासपुर शहर ने प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म “चलो जीते हैं, सत्य का सिनेमा” का प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम रामा मैगनेटो मॉल, पीव्हीआर में शाम 6.30 बजे आयोजित किया गया।

Photo credit Telegraph Times

इस मौके पर जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, जिला कोशाध्यक्ष गुलशन ऋशि, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, किशोर राय, रितेश अग्रवाल, शैलेन्द्र यादव, देवेन्द्र पाठक, राकेश लालवानी, मनोज सोनी, एस. श्रीनिवास राव, नारायण गोस्वामी, जगदीश साव, सतीश गुप्ता, दीपक साहू, मनीश गुप्ता, निरजा सिन्हा, योगेश बोले, स्नेहलता शर्मा, निम्मा जीवनानी, धीरेन्द्र केशरवानी, अमित तिवारी, देवेश खत्री, किशोर यादव, संदीप दास, हरि गुरूंग, संजय गुप्ता, विवेक ताम्रकार, मीना गोस्वामी, किरण सिंह, शोभा कश्यप, दीपसिखा यादव, सन्नी केशरी, आनंद तिवारी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रधानमंत्री मोदी के जीवन और उनके कार्यों पर आधारित है, जिसने उपस्थित लोगों को उनके संघर्ष, सेवा और नेतृत्व के विभिन्न पहलुओं से रूबरू कराया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जनहित और समाज सेवा के महत्व को भी रेखांकित किया।

यह कार्यक्रम न केवल प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डालने का अवसर था, बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच उनके विचारों और दृष्टिकोण को साझा करने का भी मंच प्रदान किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सारंगढ़: सरकारी दफ्तर बना अखाड़ा; कृषि विभाग के REO ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, CCTV में कैद हुई करतूत

गणपत चौहान / छत्तीसगढ़  ​सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के कृषि विभाग कार्यालय...

नेत्र चिकित्सा सेवा एक आध्यात्मिक साधना है: वासुदेव देवनानी

नरेश गुनानी  ​विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया 150वें नि:शुल्क...

धरोहरों का संरक्षण हमारी साझा जिम्मेदारी: वासुदेव देवनानी

नरेश गुनानी  ​विश्व धरोहर दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने...