बाड़मेर में जिला प्रभारी मंत्री ने व्यापारियों और आमजन से किया संवाद, जीएसटी 2.0 सुधारों को बताया आर्थिक राहत का जरिया

बाड़मेर में जिला प्रभारी मंत्री ने व्यापारियों और आमजन से किया संवाद, जीएसटी 2.0 सुधारों को बताया आर्थिक राहत का जरिया

व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया, आमजन को जीएसटी 2.0 रिफॉर्म से होने वाले लाभों पर दी जानकारी

नरेश गुनानी 

जयपुर, 25 सितम्बर 2025:
जीएसटी फेस्टिवल के अंतर्गत बाड़मेर जिला मुख्यालय में सिणधरी सर्किल के पास जिला प्रभारी मंत्री एवं पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने उपभोक्ताओं और व्यापारियों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर जीएसटी 2.0 सुधारों को आमजन के लिए राहत देने वाला कदम बताया गया।

जिला प्रभारी मंत्री ने जीएसटी 2.0 सुधारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए इसे आर्थिक क्रांति करार दिया। उन्होंने जीएसटी लागू होने के बाद व्यापारीगण, उद्योग और किसानों को हुए लाभों पर चर्चा की। उन्होंने जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होने और इसके प्रभाव के बारे में आमजन और व्यापारियों को जानकारी दी।

जीएसटी 2.0 रिफॉर्म का आमजन पर प्रभाव

जोराराम कुमावत ने पूर्व और वर्तमान कीमतों का विश्लेषण प्रस्तुत करते हुए आमजन को बताया कि जीएसटी 2.0 रिफॉर्म के पश्चात दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम कम हुए हैं और आमजन इससे लाभान्वित हो रहा है। वैज्ञानिक और वाणिज्यिक दृष्टिकोण से उन्होंने आम उपभोक्ता को जीएसटी के वास्तविक प्रभाव को समझाया।

मंत्री ने कहा कि युवाओं की अगली पीढ़ी भारत को विकसित और महाशक्ति बनने की प्रक्रिया की साक्षी बनने जा रही है।

कार्यक्रम में प्रमुख सहभागिता

इस संवाद में समाजसेवी अनन्तराम विश्नोई ने जीएसटी नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म और इसके अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पर चर्चा की। बाड़मेर विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी ने जीएसटी नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मानवता के आर्थिक कल्याण का कदम बताया। लूणकरण बोथरा ने जीएसटी 2.0 रिफॉर्म को क्रांतिकारी कदम करार दिया।

कार्यक्रम में वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी जैसे डॉ. बिहारीलाल दर्जी, भवानीसिंह, भंवरलाल चौधरी, अनिल गोदारा, मनोज शर्मा, रविंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, मूलाराम सहित अन्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 अगस्त/ सुनील शर्मा,/राज्य सरकार वंचित वर्गों के...