बाड़मेर पुलिस की बड़ी सफलता : धरकरभर अभियान में 10 हजार के इनामी रेप आरोपी गोरखाराम की गिरफ्तारी

बाड़मेर पुलिस की बड़ी सफलता : धरकरभर अभियान में 10 हजार के इनामी रेप आरोपी गोरखाराम की गिरफ्तारी

गौरव कोचर 

जयपुर/बाड़मेर, 29 सितम्बर।
राजस्थान पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “धरकरभर” के तहत बाड़मेर पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना धनाऊ की टीम ने 10 हजार रुपये के इनामी और थाना स्तर के टॉप-10 वांटेड आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर महिला से डरा-धमकाकर बलात्कार करने का गंभीर आरोप है।

जिला पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना ने जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोरखाराम जाट (29 वर्ष), पुत्र हनुमानराम, निवासी महियों की ढाणी एकल, थाना बाखासर के रूप में हुई है। आरोपी घटना के बाद से करीब ढाई माह से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

घटना का विवरण

पुलिस थाना बाखासर क्षेत्र में महिला को डरा-धमकाकर बलात्कार करने के आरोप में गोरखाराम के खिलाफ मामला दर्ज था। वारदात के बाद से आरोपी लगातार पुलिस की पकड़ से बचता रहा और अलग-अलग स्थानों पर छिपता रहा।

टीम की सटीक कार्रवाई

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसाराम बोस और सीओ मदन सिंह के सुपरविजन में थाना धनाऊ के थानाधिकारी गोविन्द राम के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी पर लगातार निगरानी रखते हुए तकनीकी साधनों और गोपनीय आसूचना का सहारा लिया।
गहन जांच के बाद पुलिस को सूचना मिली कि गोरखाराम जैसलमेर जिले के कोहरा गांव में छिपा हुआ है। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सरहद कोहरा के खेतों में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

धरकरभर अभियान की 154वीं सफलता

एसपी मीना ने बताया कि यह गिरफ्तारी धरकरभर अभियान के तहत 154वीं महत्वपूर्ण सफलता है। इस कार्रवाई में थाना धनाऊ की टीम के एसएचओ गोविन्दराम सहित हैड कांस्टेबल रतन लाल, कांस्टेबल चुतरा राम, प्रेमाराम, जैसाराम, जबराराम, बाबुलाल और महिला कांस्टेबल सोहनी की अहम भूमिका रही।

राजस्थान पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि फरार और वांछित अपराधियों को कानून के कटघरे तक लाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

विकसित भारत 2047 की परिकल्पना: सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय शिक्षा शिखर सम्मेलन का शुभारंभ

जयपुर।/योगेश शर्मा/सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय (एसजीवीयू), जयपुर में तीन...