बरौद कालरी में त्रिपुरा स्टेट राइफल्स को नया नेतृत्व: सुबेदार एस.एन. सूर ने संभाला पदभार

बरौद कालरी में त्रिपुरा स्टेट राइफल्स को नया नेतृत्व: सुबेदार एस.एन. सूर ने संभाला पदभार

By : गणपत चौहान 
टेलीग्राफ टाइम्स
जुलाई 15,2025

बरौद कालरी।
बरौद, बिजारी एवं जामपाली ओपनकास्ट माइंस (ओसीएम) की सुरक्षा के लिए तैनात त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (TSR) को अब नया नेतृत्व मिला है। सुबेदार सत्य नारायण सूर (एस.एन. सूर) ने मंगलवार को विधिवत रूप से बरौद कैंप के प्रभारी का पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने की कार्यवाही शुरू कर दी।

Photo credit Telegraph Times

सुबेदार सूर ने जामपाली खुली खदान का दौरा किया और वहां तैनात TSR जवानों के पोस्ट का निरीक्षण कर सुरक्षा स्थिति का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जवानों को सतर्कता बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर TSR कैंप प्रभारी ने जामपाली ओसीएम के कार्यवाहक उपक्षेत्रीय प्रबंधक व खान प्रबंधक प्रेमचंद मेहरा से शिष्टाचार मुलाकात की। दोनों अधिकारियों के बीच सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। खासतौर पर खदान क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं पर पूर्ण नियंत्रण, अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध और जवानों की प्रभावी तैनाती जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर रणनीति तय की गई।

बैठक में सुरक्षा से जुड़े कई निर्णय लिए गए, ताकि खदान परिसर में अनुशासन एवं नियंत्रण बेहतर तरीके से स्थापित किया जा सके।

इस निरीक्षण और बैठक के दौरान जामपाली ओसीएम के सिक्युरिटी इंचार्ज मुकेश कुमार मंडल, TSR के नायब सूबेदार वीर देबवर्मा और नायब सूबेदार सुभाष नाथ भी मौजूद रहे। TSR के नए प्रभारी के रूप में एस.एन. सूर की नियुक्ति से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 अगस्त/ सुनील शर्मा,/राज्य सरकार वंचित वर्गों के...