बनीपार्क थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई — अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

बनीपार्क थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई — अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

जयपुर, 13 अक्टूबर 2025।

गौरव कोचर • वरिष्ठ संपादक 

पुलिस थाना बनीपार्क, आयुक्तालय जयपुर पश्चिम ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो आदतन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो चोरी की गई गाड़ियां, वाहन लॉक तोड़ने की मशीन, प्रोग्रामर-की और 15 फर्जी नम्बर प्लेटें बरामद की हैं।

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम हनुमान प्रसाद मीणा आईपीएस के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल आरपीएस, सहायक पुलिस आयुक्त वृत सदर धर्मवीर सिंह आरपीएस और थानाधिकारी बनीपार्क मनोज कुमार बैरवाल के सुपरविजन में की गई।

घटना का विवरण

11 सितंबर 2025 को परिवादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 सितंबर को उसकी गाड़ी क्रेटा नम्बर RJ14-XC-2257 को अज्ञात व्यक्ति उसके घर के बाहर से चुरा ले गया। इस पर थाना बनीपार्क में मुकदमा संख्या 131/2025, धारा 303(2) बीएनएस 2023 में पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।

अनुसंधान के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने शोयब मोहम्मद कुरैशी पुत्र मोहम्मद शफीक कुरैशी (24 वर्ष, निवासी डाकौतों का मोहल्ला, जोबनेर, जयपुर ग्रामीण) और मनीष सोलंकी उर्फ बंशी पुत्र ओमप्रकाश सोलंकी (37 वर्ष, निवासी गांव लडी, थाना जंसवतगढ़, जिला डीडवाना-कुचामन) को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में शोयब ने बताया कि वाहन चोरी की वारदातों में मनीष सोलंकी, हनुमानाराम और घेवरचंद गुर्जर भी शामिल हैं। चोरी की गई गाड़ियों को हनुमानाराम के माध्यम से बेचने की पुष्टि हुई। पुलिस ने मनीष सोलंकी की निशानदेही पर दो गाड़ियां बरामद कीं — एक हैरियर महाराष्ट्र से और दूसरी आई20 उदयपुर से चोरी की गई थी।

साथ ही वाहन चोरी में प्रयुक्त लॉक तोड़ने की मशीन, प्रोग्रामर की, तथा 15 फर्जी नम्बर प्लेटें (वाहन संख्याएं RJ45CY7233, MH48CN3099, MH12LP2120, MH47AU9691, MP04CP8705, MH01CP625, MP20CH0879, MP09CQ3620) जब्त की गईं।

संगठित गिरोह का खुलासा

अनुसंधान में सामने आया कि यह गिरोह राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, गुजरात और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में करीब दो दर्जन से अधिक वाहन चोरी की वारदातें कर चुका है। गिरोह के सदस्य बारी-बारी से गाड़ियों की रेकी, चोरी और बिक्री का कार्य करते हैं।
पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

पुलिस टीम

मनोज कुमार बैरवाल, मो. रफीक, बलराम (8825), गोगराज (11694), सुरेश, मुकुट, राकेश, दिनेश शर्मा (एचसी 2174), सुनील कुमार (10546)।

आपराधिक रिकॉर्ड

दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों — जोबनेर, शास्त्रीनगर, मुरलीपुरा, चौमू, करधनी, उदयपुर और जोधपुर सहित — कई मुकदमे दर्ज हैं। मनीष सोलंकी पर चोरी, लूट, मारपीट, आर्म्स एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत 20 से अधिक प्रकरण दर्ज पाए गए हैं, जबकि शोयब कुरैशी के खिलाफ भी कई वाहन चोरी के मामले पहले से लंबित हैं।

पुलिस का बयान

डीसीपी जयपुर पश्चिम हनुमान प्रसाद मीणा ने कहा कि वाहन चोरी करने वालों के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

सियासत के मंच पर बड़ा दावा: ‘बाबा-भागलपुर’ ने एनडीए के भविष्य को लेकर की सटीक भविष्यवाणी

भागलपुर/ लोकेंद्र सिंह शेखावत/बिहार: देश के कई राज्यों के...