फैशन ट्रेंड: टोनल सैडल स्टिच और सर्जन कफ के साथ ‘डबल ब्रेस्टेड सूट’ का बढ़ा क्रेज

रिपोर्ट: योगेश शर्मा, जयपुर

जयपुर। फैशन की दुनिया में क्लासिक लुक के साथ मॉडर्न टच का संगम अब युवाओं की पहली पसंद बन रहा है। खासकर फॉर्मल और फेस्टिव सीजन में पुरुष अब पारंपरिक पहनावे से इतर डबल ब्रेस्टेड सूट और पीक लैपेल स्टाइल को तवज्जो दे रहे हैं। जयपुर के मशहूर बी-स्पोकन डिजाइनर राहुल सैनी के अनुसार, इन दिनों सूट्स में छोटी-छोटी बारीकियां जैसे टोनल सैडल स्टिच और वर्किंग सर्जन कफ एक नई पहचान बन रहे हैं।

सूट में क्या है खास?

​राहुल सैनी बताते हैं कि अगर आप खुद को भीड़ से अलग और पावरफुल दिखाना चाहते हैं, तो पीक लैपेल स्टाइल (ऊपर की ओर उठे हुए कॉलर) सबसे बेहतरीन विकल्प है। वहीं, टोनल सैडल स्टिच, जो सूट के किनारों पर की जाने वाली एक सूक्ष्म सिलाई है, आउटफिट को एक खास और प्रीमियम फिनिश देती है।

​आजकल ‘सर्जन कफ’ का चलन भी तेजी से बढ़ा है। आमतौर पर सूट की स्लीव्स पर लगे बटन केवल सजावट के लिए होते हैं, लेकिन सर्जन कफ में ये बटन असली होते हैं, जिन्हें अपनी जरूरत के अनुसार खोला या बंद किया जा सकता है। यह फीचर सूट की गुणवत्ता और उसकी ‘बी-स्पोकन’ (कस्टम मेड) वैल्यू को दर्शाता है।

विरासत से वैश्विक पहचान तक

​परंपरागत रूप से कपड़ा व्यवसाय से जुड़े राहुल सैनी ने 2011 में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने के बाद इस क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने अचकन, टक्सीडो, इंडो-वेस्टर्न कटिंग, पोलो पेंट्स और इटालियन ट्राउजर जैसे परिधानों में हेरिटेज, एनिमल डिजाइन, फ्लोरल और एनवायरमेंटल थीम्स को उकेरा है।

​उनकी मेहनत का नतीजा है कि आज न केवल देश में, बल्कि ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, यूके, डेनमार्क और यूएई जैसे देशों से भी उन्हें सैकड़ों डिजाइनों के ऑर्डर मिल रहे हैं। सैनी के अनुसार, एक बारीकी से डिजाइन किए गए आउटफिट को तैयार करने में करीब 7 से 8 दिन का समय लगता है।

पुरुषों के लिए जरूरी एक्सेसरीज

​सूट की फिटिंग के साथ-साथ लुक को पूरा करने के लिए सैनी ने कुछ महत्वपूर्ण एक्सेसरीज का सुझाव भी दिया है:

  • कफ़लिंक्स: शर्ट के कफ पर लगने वाली क्लासिक ज्वेलरी।
  • शर्ट गार्टर/टकिंग स्ट्रैप: शर्ट को पैंट के अंदर सलीके से फिट रखने के लिए।
  • स्लीव होल्डर: आस्तीन की लंबाई को सही जगह पर सेट रखने के लिए।
  • पेरिसियन नॉट स्कार्फ: क्लीन और स्मार्ट लुक के लिए, जो फॉर्मल और कैजुअल दोनों पर फबता है।

​आज हर वर्ग के बच्चे और युवा शादियों से लेकर सामाजिक और सांस्कृतिक उत्सवों तक में इन आधुनिक डिजाइनों को गर्व के साथ अपना रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

प्रशिक्षण शिविर भविष्य के प्रोफेशन के लिए प्रथम सीढ़ी: बसंत जैन

​आत्मनिर्भर महिला मंच का 25 दिवसीय ग्रीष्मकालीन निशुल्क प्रशिक्षण...