फियोर दी लोटो संस्था द्वारा बालिकाओं को निःशुल्क फैंसी ड्रेस वितरण समारोह आयोजित

फियोर दी लोटो संस्था द्वारा बालिकाओं को निःशुल्क फैंसी ड्रेस वितरण समारोह आयोजित

दीपावली के उपलक्ष्य में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ आयोजन, बालिकाओं के चेहरों पर झलकी खुशियाँ

हरि प्रसाद शर्मा पुष्कर 

पुष्कर (अजमेर)। दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में सामाजिक सरोकारों से जुड़ी संस्था फियोर दी लोटो फाउंडेशन द्वारा बालिकाओं के बीच निःशुल्क फैंसी ड्रेस वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

Photo credit Telegraph Times

समारोह में पुष्कर नगर परिषद के निवर्तमान सभापति कमल पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि उपसभापति शिवस्वरूप महर्षि, संस्था की संस्थापिका मारा सान्द्री तथा अध्यक्ष ज्योतिस्वरूप महर्षि (दीपू भैया) ने विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम में पंडित कैलाशनाथ दाधीच, पुष्कर माली सैनी संस्था अध्यक्ष सत्यनारायण भाटी, भाजपा नेता अरुण वैष्णव, रोहन बाकोलिया, नारायण भाटी, ओमप्रकाश पाराशर, लक्ष्मी पाराशर, शंकर चौहान, जितेंद्र पाराशर (हलदर), धीरज जादम, महेंद्र खंगारोत, विष्णु सेन, कमल पाराशर (जैकी), कमल रामावत, समाजसेवी जगदीश कुर्डिया, सुदर्शन मेलू, कमल अग्रवाल, और नंदू पंवार सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने पारंपरिक एवं आधुनिक गीतों पर प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें राजस्थानी लोकनृत्य, समूह गीत और देशभक्ति गीतों ने दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यालय की बालिकाओं द्वारा की गई रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों से पूरा माहौल उल्लास और उत्सव की भावना से भर गया।

संस्था का सराहनीय प्रयास

संस्था की संस्थापिका मारा सान्द्री ने बताया कि फियोर दी लोटो फाउंडेशन का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद बालिकाओं को शिक्षा, पोषण और सांस्कृतिक अवसरों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। दीपावली के अवसर पर फैंसी ड्रेस वितरण कार्यक्रम इसी दिशा में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण प्रयास है।

संस्था के अध्यक्ष ज्योतिस्वरूप महर्षि (दीपू भैया) ने कहा कि बालिकाओं की मुस्कान ही इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता है। आने वाले समय में संस्था ऐसे और भी सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेगी।

बालिकाओं के चेहरों पर छाई मुस्कान

वितरण समारोह के दौरान जब बालिकाओं को सुंदर फैंसी ड्रेस प्रदान की गईं, तो उनके चेहरों पर अपार खुशी झलक उठी। कई बालिकाओं ने मंच पर ही नई पोशाक पहनकर प्रस्तुति दी, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का संचार हुआ।

समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन और दीपावली की शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ हुआ। उपस्थित अतिथियों ने फियोर दी लोटो संस्था के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में प्रेरक भूमिका निभाते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का सख्त एक्शन: 488 मामले दर्ज, 78 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/राजस्थान में अन्य राज्यों से होने वाली...