फाइटर प्लेन क्रैश मामले में वायुसेना को बड़ी सफलता, ब्लैक बॉक्स बरामद
Edited By : नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स
जुलाई 12,2025
चूरू: राजस्थान के चूरू जिले में हुए फाइटर प्लेन क्रैश मामले में वायुसेना को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चार दिन से जारी तलाशी अभियान के बाद आज वायुसेना की टीम को क्रैश हुए जगुआर फाइटर जेट का ब्लैक बॉक्स मिल गया है।
ब्लैक बॉक्स मिलने के बाद अब क्रैश के कारणों की तह तक पहुंचने में मदद मिलेगी। सर्च ऑपरेशन में दिल्ली, गुजरात और सूरतगढ़ एयरबेस से आई वायुसेना की टीमें जुटी हुई थीं। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षाबलों की मदद से गांव भानुदा और सिकराली रोही क्षेत्र में सघन कौबिंग अभियान चलाया गया।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले चूरू के ग्रामीण इलाके में भारतीय वायुसेना का एक जगुआर फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे के बाद से ही लगातार सर्च ऑपरेशन चल रहा था। अब ब्लैक बॉक्स की बरामदगी से जांच एजेंसियों को हादसे के पीछे की असली वजह का पता लगाने में सहायता मिलेगी।