फ़िल्म निर्माता के.सी. बोकाडिया जल्द बनाएँगे ‘प्यार झुकता नहीं-2’, पुष्कर में लिया ब्रह्मा जी का आशीर्वाद

फ़िल्म निर्माता के.सी. बोकाडिया जल्द बनाएँगे ‘प्यार झुकता नहीं-2’, पुष्कर में लिया ब्रह्मा जी का आशीर्वाद

By : सुनील शर्मा 
टेलीग्राफ टाइम्स
जुलाई 30,2025

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/अजमेर — बॉलीवुड के मशहूर फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक के.सी. बोकाडिया एक बार फिर अपने दर्शकों के लिए रोमांस और भावनाओं से भरपूर कहानी लेकर आ रहे हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि वह अपनी सुपरहिट फिल्म ‘प्यार झुकता नहीं’ का सीक्वल ‘प्यार झुकता नहीं-2’ बनाने जा रहे हैं।

बुधवार को बोकाडिया पुष्कर पहुँचे, जहाँ उन्होंने जगत पिता ब्रह्मा मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही जैन मुनि संत सुकन मुनि से भी आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर उनके साथ पुष्कर के फिल्म निर्माता महावीर झांकल, संगीतकार दिनेश पाराशर और कलाकार विकास पाराशर भी मौजूद रहे।

Photo credit Telegraph Times

ब्रह्मा मंदिर में दर्शन के दौरान पुजारी वैभव वशिष्ठ ने विधिवत पूजा करवाई और उन्हें अर्पणा पहनाकर आशीर्वाद दिया।

42 साल पुरानी यादें ताज़ा

के.सी. बोकाडिया ने मीडिया से बातचीत में बताया कि लगभग 42 वर्ष पहले जब उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती के साथ ‘प्यार झुकता नहीं’ बनाई थी, तब भी वे पुष्कर आकर ब्रह्मा जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।
उन्होंने कहा —

“उस समय कई लोगों को फिल्म की सफलता पर संदेह था, लेकिन ‘प्यार झुकता नहीं’ न केवल सुपरहिट साबित हुई बल्कि आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है।”

इसके बाद बोकाडिया ने लगभग 60 हिट फिल्में दीं, जिनमें सामाजिक और पारिवारिक कहानियों से लेकर एक्शन और रोमांस तक का शानदार मिश्रण देखने को मिला।

राजस्थान में होगी शूटिंग

निर्माता ने बताया कि ‘प्यार झुकता नहीं-2’ की शूटिंग के लिए राजस्थान की कई लोकेशन देखी जा रही हैं। इनमें पुष्कर को भी प्रमुख रूप से शामिल किया गया है। उन्होंने संकेत दिया कि फिल्म में राजस्थान की संस्कृति, खूबसूरती और पारंपरिक रंगों का भरपूर इस्तेमाल होगा।

बोकाडिया ने कहा कि इस फिल्म में नई पीढ़ी के कलाकारों के साथ पुराने जमाने के भावनात्मक जुड़ाव को भी दर्शाया जाएगा, जिससे यह फिल्म सभी उम्र के दर्शकों को पसंद आएगी।

 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अजमेर से गूँजेगा ‘विकसित राजस्थान’ का शंखनाद: पीएम मोदी करेंगे 23,500 करोड़ की सौगातों की बौछार

अजमेर से गूँजेगा 'विकसित राजस्थान' का शंखनाद: पीएम मोदी...