फलोदी–मतोड़ा सड़क दुर्घटना: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मृतकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता स्वीकृत की

फलोदी–मतोड़ा सड़क दुर्घटना: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मृतकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता स्वीकृत की

नरेश गुनानी •

जयपुर, 04 नवम्बर 2025।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फलोदी के मतोड़ा क्षेत्र में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद दी जाएगी और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

राज्य सरकार की ओर से मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 2-2 लाख रुपये और अन्य घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सहायता कोष नियमों में शिथिलता प्रदान करते हुए यह स्वीकृति दी है, ताकि पीड़ित परिवारों को त्वरित सहायता मिल सके।

उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि दुर्घटना से प्रभावित परिवारों तक सहायता राशि शीघ्र पहुंचाई जाए और घायलों को इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न रहे।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

खरसिया अपडेट: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत का मामला;

घंटों चले चक्काजाम के बाद शर्तों पर बनी सहमति,...

खरसिया: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत से उबाल;

कस्टोडियल डेथ के आरोपों के बीच चक्काजाम, डेथ सर्टिफिकेट...