प्रसार की वार्षिक आमसभा: कैडर रिव्यू, जनसंपर्क सप्ताह और योजनाओं के व्यापक प्रचार पर बनी सहमति

प्रसार की वार्षिक आमसभा: कैडर रिव्यू, जनसंपर्क सप्ताह और योजनाओं के व्यापक प्रचार पर बनी सहमति

जयपुर, 25 अगस्त। नरेश गुनानी। टेलीग्राफ टाइम्स 
पब्लिक रिलेशंस एंड एलाइड सर्विसेज एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (प्रसार) की वार्षिक आमसभा रविवार को सूचना केन्द्र, जयपुर के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रसार अध्यक्ष डॉ. हरिशंकर आचार्य ने की। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुमार अजय, उपाध्यक्ष (क्षेत्रीय) धर्मेन्द्र मीणा, उपाध्यक्ष (मुख्यालय) चंद्रशेखर पारीक, महासचिव अभय सिंह भाटी और सचिव मोहित जैन सहित बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

बैठक में जनसंपर्क विभाग के कैडर रिव्यू और सुदृढ़ीकरण पर गहन विचार-विमर्श किया गया। सहायक जनसंपर्क अधिकारियों के स्थाईकरण, विभागीय कार्यालयों में संसाधनों की वृद्धि, सदस्यता शुल्क, विभिन्न कमेटियों के गठन और फोटोग्राफर संवर्ग को लेकर भी सुझाव रखे गए।

संगठन ने निर्णय लिया कि प्रतिवर्ष 15 से 21 अप्रैल तक जनसंपर्क सप्ताह राज्यभर में मनाया जाएगा। इसके तहत प्रदेश के सभी जिलों में सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार का विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही, जनसंपर्क दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह जयपुर में आयोजित किया जाएगा।

बैठक में यह भी तय हुआ कि जयपुर स्थित न्यू गेट रंगमंच कार्यालय का विभागीय हित में बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के लिए उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके अलावा, संगठन की अब तक की गतिविधियों की समीक्षा की गई और आने वाले समय में उन्हें और सशक्त बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई।

इस दौरान जनसंपर्क मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों के साथ भी वार्ता हुई और कैडर रिव्यू से जुड़े प्रस्तावों को साझा तरीके से तैयार कर उच्च स्तर तक प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया।

महत्वपूर्ण पहल के तौर पर, प्रसार ने सरकार की युवा कल्याण योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए ‘युवा संकल्प’ अभियान को और प्रभावी बनाने का संकल्प लिया। संगठन का मानना है कि इस अभियान और जनसंपर्क सप्ताह के माध्यम से राज्य के युवाओं एवं आमजन तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सघन तरीके से पहुंचेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

शीर्षक: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: डाबड़दुंबा विद्यालय में विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, किया पौधरोपण

जयपुर/टोडारायसिंह/योगेश शर्मा/टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,...