‘प्रवासी राजस्थानी दिवस’ 2025 में राजस्थान करेगा वैश्विक नेताओं और विशिष्ट प्रवासी सदस्यों का स्वागत

‘प्रवासी राजस्थानी दिवस’ 2025 में राजस्थान करेगा वैश्विक नेताओं और विशिष्ट प्रवासी सदस्यों का स्वागत

16 नवम्बर 2025, 06:05 PM

रिपोर्ट नरेश गुनानी 

जयपुर, 16 नवंबर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार आगामी 10 दिसंबर को जयपुर में प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025 का भव्य आयोजन कर रही है। यह उत्सव वैश्विक राजस्थानी समुदाय की उपलब्धियों, योगदान और मातृभूमि से उनके गहरे संबंधों का उत्सव मनाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन विचार, नवाचार, विरासत और वैश्विक सहयोग का एक विराट मंच प्रदान करेगा।

इस विशेष आयोजन में उद्योग, नीति-निर्माण, नवाचार, शिक्षा, उद्यमिता, संस्कृति और सामाजिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित वैश्विक नेता उपस्थित रहेंगे। यह मंच विश्वभर में अपनी छाप छोड़ चुके प्रवासी राजस्थानी समुदाय को राजस्थान के विकास में भागीदारी के नए अवसर प्रदान करेगा।


वैश्विक उद्योग जगत के दिग्गज होंगे शामिल

कार्यक्रम में कई नामी उद्योगपतियों और कारोबारी लीडर्स की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। इनमें प्रमुख हैं—

  • अनिल अग्रवाल – वेदांता समूह के चेयरमैन
  • हरिमोहन बांगुर – श्री सीमेंट के चेयरमैन
  • अशोक पाटनी – आर.के. मार्बल एवं वंडर सीमेंट के चेयरमैन

ये सभी उद्योग जगत के दिग्गज प्रवासी राजस्थानी समुदाय की शक्ति और विश्वभर में स्थापित प्रतिष्ठा का प्रतीक हैं।

इसके अलावा—

  • दीपाली गोयनका – सीईओ, वेलस्पन इंडिया लिमिटेड
  • संजय अग्रवाल – संस्थापक एवं सीईओ, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक
  • माधव सिंघानिया – संयुक्त प्रबंध निदेशक, जेके सीमेंट

भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।


प्रमुख कॉर्पोरेट और वैश्विक लीडर्स भी होंगे उपस्थित

इस आयोजन को और महत्वपूर्ण बनाते हुए ये प्रमुख शख्सियतें भी शामिल होंगी—

  • प्रिया अग्रवाल, चेयरपर्सन – हिंदुस्तान ज़िंक
  • दीपक अग्रवाल, प्रबंध निदेशक – बिकाजी फूड्स
  • अंजलि सिंह, चेयरपर्सन – आनंद समूह
  • उमेश चौधरी, वाइस चेयरमैन एवं एमडी – तितागढ़ रेल सिस्टम्स
  • कमल बाली, प्रबंध निदेशक एवं अध्यक्ष – वोल्वो ग्रुप इंडिया
  • रिकांत पिट्टी, सीईओ एवं सह-संस्थापक – ईज़ माय ट्रिप
  • मोतीलाल ओसवाल, चेयरमैन एवं एमडी – मोतीलाल ओसवाल एंड कंपनी
  • अनिल कुमार गुप्ता, चेयरमैन – केईआई लिमिटेड

इन सभी की उपस्थिति राजस्थान के प्रति वैश्विक राजस्थानी समुदाय के विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाती है।


सेक्टोरल सत्र—निवेश, अवसर व विकास पर गहन चर्चा

कार्यक्रम के लिए एक दिवसीय विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है, जिसमें निम्न प्रमुख क्षेत्रों पर सेक्टोरल सत्र आयोजित होंगे—

  • उद्योग
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • जल संरक्षण

इन सत्रों में विशेषज्ञ और नीति-निर्माण से जुड़े दिग्गज राजस्थान में निवेश, नवाचार और विकास की संभावनाओं पर अपने विचार साझा करेंगे।

विशेष रूप से आयोजित एनआरआर राउंडटेबल प्रवासी समुदाय के साथ दीर्घकालिक सहयोग, मेंटरशिप और वैश्विक संपर्कों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण मंच सिद्ध होगा।


प्रवासी राजस्थानी सम्मान—उत्कृष्ट योगदान का गौरव

कार्यक्रम में उन प्रख्यात प्रवासी राजस्थानियों को प्रवासी राजस्थानी सम्मान प्रदान किए जाएंगे जिन्होंने—

  • व्यवसाय
  • कला
  • नवाचार
  • परोपकार

जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान दिया है और विश्वभर में राजस्थान की सांस्कृतिक महिमा को नई ऊंचाई दी है।


प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025—साझेदारी और प्रगति का नया अध्याय

यह आयोजन प्रवासी समुदाय की उपलब्धियों का भव्य उत्सव होने के साथ-साथ राजस्थान के लिए नए वैश्विक अवसरों को भी जन्म देगा। विचार-विमर्श, सांस्कृतिक अनुभवों और वैश्विक सहभागिता का यह अनूठा संगम राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास को नई दिशा प्रदान करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 अगस्त/ सुनील शर्मा,/राज्य सरकार वंचित वर्गों के...