प्रवासी प्रतिनिधिमंडल ने किया आरतिया कार्यालय का दौरा

प्रवासी प्रतिनिधिमंडल ने किया आरतिया कार्यालय का दौरा

द्विपक्षीय व्यापार एवं निवेश संभावनाओं पर हुआ व्यापक मंथन

| लोकेंद्र सिंह शेखावत

जयपुर। प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन के समापन के उपरांत विभिन्न देशों से आए राजस्थान फाउंडेशन के चैप्टर प्रमुखों एवं उनके प्रतिनिधिमंडलों ने अखिल राज्य ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (अखिल राज्य ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन – आरतिया) के मुख्यालय का विजिट किया। इस अवसर पर टीम आरतिया के साथ द्विपक्षीय व्यापार, उद्योग और निवेश की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आपसी सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने पर सहमति व्यक्त की गई।

इस अवसर पर नेशनल यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स की संस्थापक एवं राजस्थान फाउंडेशन न्यूयॉर्क चैप्टर प्रमुख पूर्णिमा वोरा ने कहा कि राजस्थान और अमेरिका के बीच व्यापार, उद्योग एवं सेवा क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। अमेरिकी कंपनियों के लिए राजस्थान में निवेश के अनेक अवसर उपलब्ध हैं, जिनमें हैंडहोल्डिंग के माध्यम से सहयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि राजस्थान का कोई कारोबारी अमेरिका में व्यवसाय करना चाहता है तो उनका चैंबर उसे हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।

इसी क्रम में राजस्थान फाउंडेशन टैक्सास (अमेरिका) चैप्टर प्रमुख राज असावा, संदीप सिंह, अरुण मलिक एवं प्रवीण कुमार ने भी अपने विचार साझा किए और बताया कि आपसी समन्वय एवं नेटवर्किंग के माध्यम से किस प्रकार दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है।

राजस्थान फाउंडेशन न्यूजीलैंड चैप्टर प्रमुख गुरूधारी रीमा शर्मा एवं उमेश शर्मा ने बताया कि न्यूजीलैंड ऊन और दुग्ध उत्पादों का बड़ा उत्पादक है, वहीं राजस्थान से अनेक उत्पादों का वहां निर्यात किया जा सकता है। उन्होंने न्यूजीलैंड को हायर एजुकेशन का एक प्रमुख डेस्टिनेशन बताते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी सहयोग की व्यापक संभावनाएं हैं और उनकी टीम इस दिशा में पूर्ण सहयोग के लिए तत्पर है।

जांबिया चैप्टर प्रमुख नरेंद्र भाटी ने कहा कि यह अफ्रीकी देश खनिज और कृषि क्षेत्र में अत्यधिक संभावनाओं वाला है। राजस्थानी निवेशकों के लिए वहां उपयुक्त अवसर उपलब्ध हैं, जहां अपेक्षाकृत कम निवेश में बेहतर प्रतिफल प्राप्त किया जा सकता है।

राजस्थान एसोसिएशन ऑफ केन्या के अध्यक्ष एवं राजस्थान फाउंडेशन चैप्टर प्रमुख डॉ. सोनवीर सिंह, निर्मला चौधरी, धर्मेंद्र एवं कुलदीप सिंह राठौड़ ने राजस्थान और केन्या के बीच व्यापारिक सहयोग से उत्पन्न संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि केन्या में राजस्थान से आयात की जाने वाली विभिन्न वस्तुओं की व्यापक मांग है, जिससे द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा दिया जा सकता है।

यूगांडा चैप्टर प्रमुख मनीष कल्ला ने कहा कि यूगांडा की अर्थव्यवस्था इस समय प्रोग्रेसिव फेज में है। भारत से वहां ऑटो उपकरणों सहित अनेक उत्पादों के निर्यात की संभावनाएं हैं। साथ ही कृषि भूमि की उपलब्धता के कारण कृषि क्षेत्र में निवेश से अच्छे लाभ की संभावना है।

घाना स्थित राजस्थान फाउंडेशन चैप्टर प्रमुख कनिका सुनीता राजपुरोहित ने बताया कि अफ्रीकी देश इवेंट मैनेजमेंट और संबंधित गतिविधियों के लिए बेहद समृद्ध हैं। राजस्थान और अफ्रीकी देशों के बीच सांस्कृतिक आदान–प्रदान की बड़ी संभावनाएं हैं। इसके साथ ही राजस्थानी हस्तशिल्प के लिए अफ्रीकी बाजार अत्यंत संभावनाशील हैं तथा वहां की इको-टूरिज्म आधारित अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है, जिसका लाभ राजस्थान के उद्यमी उठा सकते हैं।

टीम आरतिया की ओर से विष्णु भूत, कमल कंदोई, आशीष सर्राफ, प्रेम बियाणी, ओ.पी. राजपुरोहित, कैलाश शर्मा, अजय गुप्ता, ज्ञान प्रकाश, विष्णु गोयल एवं सुरेश बंसल ने आगंतुक अतिथियों का दुपट्टा भेंट कर स्वागत किया तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर टीम आरतिया ने राजस्थान के वर्तमान कारोबारी परिदृश्य, निवेश के अवसरों एवं सामाजिक आधारभूत संरचना में सहयोग की संभावनाओं से भी प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया।

बैठक के अंत में सभी प्रतिनिधियों ने इस प्रकार के संवाद को नियमित रूप से आयोजित करने तथा वैश्विक स्तर पर राजस्थान की आर्थिक, औद्योगिक और सांस्कृतिक पहचान को और अधिक मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 अगस्त/ सुनील शर्मा,/राज्य सरकार वंचित वर्गों के...