प्रमुख शासन सचिव ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

प्रमुख शासन सचिव ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

​जयपुर 24 मार्च 2026

| नरेश गुनानी

​चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा पंचायती राज विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री ए. राठौड़ ने मंगलवार को सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की नियमित और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए ताकि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सके।

फ़ोटो टेलीग्राफ टाइम्स

​श्रीमती राठौड़ ने मेडिकल हेल्थ विभाग मेडिकल शिक्षा विभाग तथा राजस्थान राज्य स्वास्थ्य बीमा एजेंसी से जुड़े प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। आंकड़ों के अनुसार 23 मार्च 2025 से 23 मार्च 2026 तक मेडिकल हेल्थ विभाग के कुल 79,512 प्रकरण दर्ज हुए जिनमें से 74,455 यानी 93.64 प्रतिशत का निस्तारण किया जा चुका है। इन मामलों के समाधान का औसत समय 18 दिन रहा तथा लगभग 66 प्रतिशत परिवादियों ने समाधान पर संतुष्टि व्यक्त की। इसी प्रकार मेडिकल शिक्षा विभाग से जुड़े 9,830 प्रकरणों में से 9,230 का निस्तारण किया गया जिसका औसत समय 27 दिन रहा। वहीं राजस्थान राज्य स्वास्थ्य बीमा एजेंसी से संबंधित 15,457 प्रकरणों में से 14,417 का समाधान किया गया जिनका औसत निस्तारण समय 28 दिन रहा और लगभग 72 प्रतिशत परिवादियों ने संतुष्टि जताई।

​सचिवालय स्थित लाइब्रेरी बिल्डिंग में स्थापित कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान प्रमुख शासन सचिव ने स्वयं परिवादियों की समस्याएं सुनीं और उनसे सीधे संवाद कर फीडबैक लिया। उन्होंने जैसलमेर के उम्मेद सिंह दौसा के मनीष भरतपुर के तेजसिंह डीडवाना कुचामन के नेमिचंद बारूपाल श्रीगंगानगर के सूरज कुमार अलवर के राजाराम मीणा जयपुर के लोकेन्द्र संदीप शर्मा व प्रेमदेवी मीणा जोधपुर के सुनील बीकानेर के राजेन्द्र उदयपुर के हीरालाल नागौर के प्रकाश बांसवाड़ा के पवन तथा कोटा के उमेश सोनी सहित अन्य परिवादियों से बातचीत कर मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

​मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए सभी विभागों के सचिव निर्धारित तिथियों पर राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन पर उपस्थित होकर परिवादियों से सीधा संवाद कर रहे हैं। 181 हेल्पलाइन के माध्यम से नागरिक घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज कराकर उसका शीघ्र समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सारंगढ़: सरकारी दफ्तर बना अखाड़ा; कृषि विभाग के REO ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, CCTV में कैद हुई करतूत

गणपत चौहान / छत्तीसगढ़  ​सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के कृषि विभाग कार्यालय...

नेत्र चिकित्सा सेवा एक आध्यात्मिक साधना है: वासुदेव देवनानी

नरेश गुनानी  ​विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया 150वें नि:शुल्क...

धरोहरों का संरक्षण हमारी साझा जिम्मेदारी: वासुदेव देवनानी

नरेश गुनानी  ​विश्व धरोहर दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने...