प्रधानमंत्री ने इंजीनियर्स दिवस पर सर एम. विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री ने इंजीनियर्स दिवस पर सर एम. विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि दी

गौरव कोचर। टेलीग्राफ टाइम्स 

नई दिल्ली, 15 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंजीनियर्स दिवस के अवसर पर भारत रत्न सर एम. विश्वेश्वरैया को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि विश्वेश्वरैया के अग्रणी योगदानों ने भारत के आधुनिक इंजीनियरिंग क्षेत्र की मजबूत नींव रखी।

प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर संदेश साझा करते हुए लिखा कि, “आज इंजीनियर्स दिवस पर मैं सर एम. विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिनकी प्रतिभा ने भारत की इंजीनियरिंग जगत पर अमिट छाप छोड़ी है। मैं उन सभी इंजीनियर्स को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं, जो अपनी रचनात्मकता और दृढ़ संकल्प के माध्यम से नवाचार को आगे बढ़ा रहे हैं और विभिन्न क्षेत्रों में कठिन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। हमारे इंजीनियर्स, विकसित भारत के निर्माण के सामूहिक प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।”

इंजीनियर्स दिवस हर वर्ष 15 सितंबर को सर एम. विश्वेश्वरैया की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उन्हें भारत के महानतम इंजीनियरों में से एक माना जाता है, जिन्होंने देश के जल संसाधन प्रबंधन, बांध निर्माण और औद्योगिक विकास में ऐतिहासिक योगदान दिया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने देश के सभी इंजीनियर्स को प्रेरणादायी संदेश देते हुए कहा कि वे अपने नवाचार और तकनीकी कौशल से देश को आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने में अहम योगदान दे रहे हैं।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अजमेर से गूँजेगा ‘विकसित राजस्थान’ का शंखनाद: पीएम मोदी करेंगे 23,500 करोड़ की सौगातों की बौछार

अजमेर से गूँजेगा 'विकसित राजस्थान' का शंखनाद: पीएम मोदी...