प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

| रिपोर्ट गणपत चौहान, छत्तीसगढ़

रायपुर, 17 दिसंबर 2025।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ़ इथियोपिया’ से सम्मानित किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने इस सम्मान को भारत के लिए ऐतिहासिक, अविस्मरणीय और अत्यंत गौरवशाली क्षण बताया है।

फ़ोटो टेलीग्राफ टाइम्स

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह सम्मान भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा और विश्व मंच पर एक भरोसेमंद, प्रभावशाली साझेदार के रूप में उभरती भूमिका का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त, दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व को वैश्विक स्तर पर मिली स्वीकृति को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक कूटनीति, विकास, शांति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के क्षेत्रों में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त की हैं। आज भारत की आवाज विश्व मंच पर पहले से कहीं अधिक प्रभावशाली और सम्मानजनक हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने न केवल आर्थिक और तकनीकी प्रगति की है, बल्कि वैश्विक शांति, सहयोग और मानवीय मूल्यों को भी मजबूती से आगे बढ़ाया है। इसका परिणाम है कि आज विश्व के अनेक राष्ट्र भारत को एक जिम्मेदार और भरोसेमंद वैश्विक शक्ति के रूप में देख रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह सम्मान देश के 140 करोड़ नागरिकों के लिए गर्व का विषय है और भारत के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर नई उपलब्धियाँ हासिल करता रहेगा और विश्व पटल पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराता रहेगा।

 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुख्य सचिव

राजस्थान वाटरग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड को मजबूती प्रदान करना राज्य...