प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त को कर्नाटक दौरे पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त को कर्नाटक दौरे पर

By : नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स
अगस्त 09,2025 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त को कर्नाटक के बेंगलुरु पहुंचेंगे, जहां वे एक साथ कई महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे।

सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री केएसआर रेलवे स्टेशन से तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें बेंगलुरु से बेलगावी, अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा और नागपुर (अजनी) से पुणे तक की ट्रेनें शामिल हैं। इन हाई-स्पीड ट्रेनों से क्षेत्रीय संपर्क बेहतर होगा, यात्रा समय कम होगा और यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर सफर का अनुभव मिलेगा।

इसके बाद प्रधानमंत्री बैंगलोर मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन करेंगे और आरवी रोड (रागीगुड्डा) से इलेक्ट्रॉनिक सिटी तक मेट्रो की सवारी करेंगे। यह लाइन 19 किलोमीटर से अधिक लंबी है, इसमें 16 स्टेशन हैं और इसकी लागत लगभग 7,160 करोड़ रुपये है। येलो लाइन के शुरू होने से बेंगलुरु मेट्रो का नेटवर्क 96 किलोमीटर से अधिक हो जाएगा, जिससे लाखों लोगों को लाभ मिलेगा।

दोपहर करीब 1 बजे, प्रधानमंत्री शहरी संपर्क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे तथा एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे 15,610 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली बैंगलोर मेट्रो चरण-3 परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे। यह परियोजना 44 किलोमीटर से अधिक लंबी होगी, जिसमें 31 एलिवेटेड स्टेशन शामिल होंगे और यह शहर के आवासीय, औद्योगिक, वाणिज्यिक और शैक्षणिक क्षेत्रों की परिवहन जरूरतों को पूरा करेगी।

प्रधानमंत्री का यह दौरा कर्नाटक की परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षमता को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

नगरीय निकाय चुनाव: मतदान दिवसों पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, कर्मचारियों को मिलेगा सवैतनिक अवकाश

जयपुर/ सुनील शर्मा/राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित नगरीय निकाय...