प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान सिंह रोलसाहबसर के निधन पर जताया शोक, कहा- ‘समाज के लिए बड़ी क्षति’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान सिंह रोलसाहबसर के निधन पर जताया शोक, कहा- ‘समाज के लिए बड़ी क्षति’

Edited By : लोकेंद्र सिंह शेखावत 
टेलीग्राफ टाइम्स
जून 11,2025

जयपुर।
स्वर्गीय भगवान सिंह रोलसाहबसर के निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने क्षत्रिय युवक संघ के प्रमुख लक्ष्मण सिंह को पत्र लिखकर अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। पत्र में उन्होंने लिखा कि भगवान सिंह रोलसाहबसर के निधन का समाचार सुनकर उन्हें अत्यंत दुःख हुआ है।

प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में भगवान सिंह जी के सार्वजनिक जीवन में निभाई गई भूमिकाओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने समाजसेवा, संगठन और जनहित के अनेक कार्यों में अपना अमूल्य योगदान दिया। जरूरतमंदों के लिए किए गए उनके कार्यों को सदैव याद किया जाएगा।

पीएम मोदी ने लिखा-

“भगवान सिंह रोलसाहबसर जी ने सार्वजनिक जीवन में विभिन्न दायित्वों का कुशलता से निर्वहन किया। उनके द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए किए गए कार्यों को सदैव याद किया जाएगा। उनका निधन समाज के लिए एक बड़ी क्षति है। आज वह सशरीर इस संसार में नहीं हैं, लेकिन उनके जीवन मूल्य व विचार युवाओं का मार्गदर्शन करते रहेंगे।”

प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजनों, अनुयायियों और शुभचिंतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वह सभी को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और साहस प्रदान करें।

सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में था गहरा प्रभाव

भगवान सिंह रोलसाहबसर को राजस्थान और विशेषकर क्षत्रिय समाज में एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता था। उन्होंने विभिन्न सामाजिक आंदोलनों और जरूरतमंदों की सेवा के माध्यम से एक आदर्श प्रस्तुत किया।

उनके निधन से राजस्थान की सामाजिक-सांस्कृतिक चेतना को गहरी क्षति पहुंची है। क्षत्रिय युवक संघ सहित राज्य के कई सामाजिक संगठनों ने भी इस खबर पर शोक व्यक्त किया है और उनकी स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने की बात कही है।


 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स जल्द कराएं वार्षिक सत्यापन, किसी की पेंशन बंद नहीं होगी: अविनाश गहलोत

सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स जल्द कराएं वार्षिक सत्यापन, किसी की...

​’विकसित भारत-जीरामजी योजना’ केवल रोजगार नहीं, स्थायी आजीविका की गारंटी: विजय सिंह

​'विकसित भारत-जीरामजी योजना' केवल रोजगार नहीं, स्थायी आजीविका की...