प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करणी माता मंदिर में दर्शन करेंगे
Edited By: नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स
मई 16, 2025
(हरिप्रसाद शर्मा) जयपुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को बीकानेर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में दर्शन करेंगे। उनके साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे।
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री करणी माता के दर्शन के बाद एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। यह सभा ऑपरेशन सिन्दूर के बाद राजस्थान में अब तक की सबसे बड़ी सभा मानी जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीकानेर बॉर्डर क्षेत्र के लोगों को भी संबोधित करेंगे और देशनोक रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य की समीक्षा भी करेंगे, जो अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रस्तावित है।
बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। धार्मिक आस्था और विकास योजनाओं के संगम के रूप में यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।

