प्रदेश में 4 लाख 48 हजार लीटर से अधिक वॉश नष्ट

प्रदेश में 4 लाख 48 हजार लीटर से अधिक वॉश नष्ट

रिपोर्ट – गौरव कोचर, टेलिग्राफ टाइम्स

____________________________

जयपुर, 12 नवम्बर। आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेशभर में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत अक्टूबर माह में व्यापक कार्रवाई की गई। इस दौरान विभाग की टीमों ने 4 लाख 48 हजार 640 लीटर वॉश नष्ट किया। साथ ही 1,376 केस दर्ज कर 766 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

आबकारी आयुक्त श्री नकाते ने बताया कि प्रदेश में अवैध मदिरा कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विभागीय अमले ने सघन जांच और तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान 15,772 बोतल भारतीय निर्मित विदेशी मदिरा, 5,871 बोतल देशी मदिरा, 8,849 बोतल अवैध मदिरा, 5,299 बोतल बीयर, एक किलोग्राम भांग और 20 लीटर स्प्रिट जब्त की गई।

अतिरिक्त आबकारी आयुक्त (प्रशासन) ओ.पी. जैन एवं अतिरिक्त आबकारी आयुक्त (पॉलिसी) प्रदीप सिंह सांगावत ने बताया कि कार्रवाई के दौरान अवैध मदिरा के परिवहन में प्रयुक्त 33 वाहनों को भी सीज किया गया है, जिनमें 20 दुपहिया, 8 हल्के चार पहिया एवं 5 भारी चार पहिया वाहन शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध मदिरा निर्माण एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। आबकारी विभाग ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं अवैध मदिरा गतिविधियां दिखाई दें तो उसकी सूचना तुरंत नजदीकी आबकारी कार्यालय या हेल्पलाइन पर दें, ताकि ऐसे अपराधों पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

शीर्षक: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: डाबड़दुंबा विद्यालय में विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, किया पौधरोपण

जयपुर/टोडारायसिंह/योगेश शर्मा/टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,...