प्रदेश की 63 हजार आंगनबाड़ियों में छोटे बच्चों ने गाया वंदे मातरम्

प्रदेश की 63 हजार आंगनबाड़ियों में छोटे बच्चों ने गाया वंदे मातरम्

रिपोर्ट नरेश गुनानी, टेलीग्राफ टाइम्स

____________________________

जयपुर, 13 नवम्बर। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्यभर में देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत निदेशालय समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) की पहल पर गुरुवार को प्रदेश की लगभग 63 हजार आंगनबाड़ियों में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया।

फ़ोटो टेलीग्राफ टाइम्स

इस अवसर पर आईसीडीएस के निदेशक वासुदेव मालावत ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को प्रबल करना और राष्ट्रगीत के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करना है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् गीत न केवल स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा रहा है, बल्कि आज भी यह एकता, सम्मान और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है।

मालावत ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार, वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की इस श्रृंखला का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति, एकता और आत्मनिर्भरता की भावना को और अधिक प्रबल बनाना है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के साथ कार्यकर्ताओं और अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रमों के दौरान बच्चों ने तिरंगा झंडा लहराते हुए वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया और राष्ट्रप्रेम से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 अगस्त/ सुनील शर्मा,/राज्य सरकार वंचित वर्गों के...