प्रताप नगर सांगानेर जयपुर में निःशुल्क एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर आयोजित
Edited By: लोकेंद्र सिंह शेखावत
टेलीग्राफ टाइम्स
मई 14, 2025
जयपुर। बिहार एक्यूप्रेशर योग केंद्र द्वारा षष्ठम राष्ट्रीय एक्यूप्रेशर पखवाड़ा के अंतर्गत संपूर्ण भारत में निःशुल्क चिकित्सा एवं प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रताप नगर सांगानेर स्थित मेहु डिवाइन एक्यूप्रेशर योगा सेन्टर में भी एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर का संचालन डॉ. अवधेश पाण्डेय एवं मीना पाण्डेय द्वारा किया गया, जिसमें अनेक मरीजों का इलाज किया गया और उन्हें मौके पर ही राहत मिली। सेन्टर पर यह सेवा प्रतिदिन सुबह 9 से 12 बजे तक निःशुल्क रूप से उपलब्ध है।