प्रताप नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही — पत्नी ने पारिवारिक विवाद के चलते की पति की हत्या

प्रताप नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही — पत्नी ने पारिवारिक विवाद के चलते की पति की हत्या

गौरव कोचर •

जयपुर, 8 नवम्बर 2025। प्रताप नगर थाना पुलिस ने एक सनसनीखेज प्रकरण का खुलासा करते हुए पत्नी को उसके पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया गया कि दंपती के बीच घरेलू कलह के चलते हुए विवाद में पत्नी ने लोहे की मुसली से ताबड़तोड़ वार कर पति की हत्या कर दी।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजय नैन (IPS) ने बताया कि पुलिस थाना प्रताप नगर जयपुर पूर्व में 7 नवम्बर 2025 को दर्ज प्रकरण संख्या 852/2025, धारा 103(1) BNS के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया। इस पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आशाराम चौधरी (RPS) के मार्गदर्शन में, सहायक पुलिस आयुक्त सागानेर विनोद शर्मा (RPS) के निर्देशन में, तथा थानाधिकारी प्रताप नगर राजेन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

टीम में शामिल थे: दशरथ (हेड कांस्टेबल 2173), शंकर (कांस्टेबल 7740), गणेश (कांस्टेबल 9958), मुनीराम (कांस्टेबल 2607), और हंसा (महिला कांस्टेबल 8486)।

घटना का विवरण:
परिवादी अमित कुमार निवासी महेशनगर, जयपुर ने रिपोर्ट दी कि उसका छोटा भाई गौरव कुमार सिंघल, निवासी मकान नंबर 195/150, सेक्टर 19, प्रताप नगर, अपनी पत्नी सोनी प्रजापति के साथ रहता था। 7 नवम्बर 2025 को दोपहर लगभग 3 बजे दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके दौरान पत्नी ने गुस्से में आकर लोहे की मुसली से पति के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पड़ोसियों और किरायेदारों ने सूचना दी और घायल को एंबुलेंस से जयपुरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम को बुलाया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से खून से सने साक्ष्य और हत्या में प्रयुक्त मुसली बरामद की गई।

आरोपिता:
सोनी प्रजापति, पत्नी स्व. गौरव अग्रवाल, पुत्री पप्पू प्रजापति, उम्र 32 वर्ष, निवासी मकान नंबर 195/150, सेक्टर 19, प्रताप नगर, जयपुर।

पुलिस ने आरोपी पत्नी को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

एथेंस में आईआईएएस शासन सूचकांक का अनावरण: 164 देशों के सुशासन का होगा वैश्विक आकलन

एथेंस/ गौरव कोचर/राजस्थान के मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट...

राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों की ओर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रधानमंत्री से महत्वपूर्ण भेंट

नई दिल्ली/ सुनील शर्मा/राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने...