प्रतापनगर में निशुल्क पंचकर्म परामर्श एवं दर्द निवारक चिकित्सा शिविर आयोजित

प्रतापनगर में निशुल्क पंचकर्म परामर्श एवं दर्द निवारक चिकित्सा शिविर आयोजित

लोकेंद्र सिंह शेखावत 

जयपुर। राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय जयपुर से संबद्ध आयुष एकीकृत चिकित्सालय, प्रतापनगर सेक्टर-10 में शनिवार को निशुल्क पंचकर्म परामर्श एवं दर्द निवारक चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद बैरवा की अध्यक्षता में किया गया।

शिविर का संचालन पंचकर्म विभाग की टीम ने किया, जिसका नेतृत्व डॉ. भारती बॉंदिल एवं डॉ. मनीषा चौधरी ने किया। इस अवसर पर 53 रोगियों को निःशुल्क परामर्श दिया गया तथा दर्द निवारक कैप्सूल, सिरप और औषधीय तेल का वितरण किया गया। मरीजों को पंचकर्म चिकित्सा से जुड़ी उपयोगी जानकारी और स्वास्थ्य लाभ के लिए आवश्यक सुझाव भी प्रदान किए गए।

चिकित्सा प्रभारी डॉ. भारती बॉंदिल ने बताया कि यह शिविर प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, ताकि अधिक से अधिक लोग आयुर्वेद की प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि पंचकर्म थेरेपी शरीर को विषमुक्त कर स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने में अत्यंत प्रभावी है।

स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर आमजन को न केवल आयुर्वेद चिकित्सा से जोड़ते हैं बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध हो रहे हैं।

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अजमेर से गूँजेगा ‘विकसित राजस्थान’ का शंखनाद: पीएम मोदी करेंगे 23,500 करोड़ की सौगातों की बौछार

अजमेर से गूँजेगा 'विकसित राजस्थान' का शंखनाद: पीएम मोदी...