प्रतापगढ़ में CBN की बड़ी कार्रवाई: लावारिस वेंटो कार से 114.860 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त, तस्करी नेटवर्क की तलाश शुरू

प्रतापगढ़/कोटा/ गौरव कोचर/केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) राजस्थान यूनिट ने ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत प्रतापगढ़ जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सीबीएन की टीम ने थड़ा-पिपलिया मंडी रोड पर एक लावारिस खड़ी लग्जरी वोक्सवैगन वेंटो कार से 114.860 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया है।

​कार्रवाई का विवरण

  • ​गुप्त सूचना पर कार्रवाई: सीबीएन को सूचना मिली थी कि एक वोक्सवैगन वेंटो कार से भारी मात्रा में डोडा चूरा थड़ा-पिपलिया मंडी रोड से निकाला जाएगा।
  • ​संयुक्त टीम का गठन: इनपुट के आधार पर सीबीएन प्रतापगढ़-II डिवीजन और प्रतापगढ़ सेल की संयुक्त टीम गठित कर इलाके में गश्त शुरू की गई।
  • ​सड़क किनारे खड़ी मिली संदिग्ध कार: गश्त के दौरान ग्राम थड़ा (प्रतापगढ़) के पास सड़क किनारे एक संदिग्ध वेंटो कार खड़ी मिली।
  • ​सीटों के बीच छिपाए थे कट्टे: कार की तलाशी लेने पर सीटों के बीच छिपाकर रखे गए 6 प्लास्टिक के कट्टे मिले, जिनमें कुल 114.860 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा भरा हुआ था।

​NDPS एक्ट में मामला दर्ज

सीबीएन ने डोडा चूरा और तस्करी में प्रयुक्त कार को एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम के तहत जब्त कर लिया है। मौके से फरार तस्करों और इस अवैध सप्लाई नेटवर्क से जुड़े मुख्य आरोपियों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है।

​CBN की आमजन से अपील

सीबीएन ने नागरिकों से नशे के कारोबार के खिलाफ सहयोग की अपील करते हुए हेल्पलाइन जारी की है। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी:

  • ​कंट्रोल रूम: 0744-2438928
  • ​व्हाट्सएप: 8764748232
  • ​ईमेल: dnc-kota@cbn.nic.in

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र: सड़कों के विकास के लिए 4.24 करोड़ रुपये की सौगात, विधानसभा अध्यक्ष के प्रयासों को मिली गति

अजमेर/ नरेश गुनानी/राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निरंतर...

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना: नागौर जिले ने पूरे देश में हासिल किया दूसरा स्थान, नई दिल्ली में हुआ सम्मान

नागौर/ नरेश गुनानी/प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत नागौर...