पौधारोपण कर किया धरती का श्रृंगार: लायंस क्लब ने स्कूल में रोपे और बांटे 500 पौधे

जयपुर/मुस्कान तिवाड़ी/पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत लायंस क्लब जयपुर आदर्श नगर की ओर से छोटी चौपड़ स्थित महाराजा गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में 500 छायादार एवं फलदार पौधे रोपे गए तथा छात्राओं व शिक्षकों को वितरित किए गए।

​क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल हरियाली बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य देने का एक संकल्प है। प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए पौधे लगाना सबसे बड़ा सेवा कार्य है।

सावन माह में 2000 पौधे लगाने का लक्ष्य

क्लब सचिव प्रकाश जैन और कोषाध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि पर्यावरण संतुलन और जन-जागरूकता के लिए यह अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। सावन माह के तहत क्लब अब तक विभिन्न राजकीय विद्यालयों और सार्वजनिक पार्कों में करीब दो हजार पौधे लगा चुका है।

छात्राओं ने लिया पौधों की देखभाल का संकल्प

कार्यक्रम समन्वयक योगेंद्र गुप्ता एवं महेंद्र बैराठी ने जानकारी दी कि अभियान के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य अनुराधा, व्याख्याता चंद्र प्रकाश, हेमा पारीख, शिक्षिकाओं और बड़ी संख्या में छात्राओं ने पूरे उत्साह से भाग लिया। छात्राओं ने केवल पौधे रोपे ही नहीं, बल्कि नियमित रूप से उनकी देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया।

​कार्यक्रम में क्लब की महिला इकाई की ओर से रोजी सक्सेना, ऋचा खेमका, मनिका व्यास सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

जयपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 22 साल पुराने मामले में फरार स्थाई वारंटी मोहम्मद आसिफ गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/पुलिस थाना विद्याधर नगर ने स्थाई वारंटियों...