पैक्स विहीन 39 ग्राम पंचायतों में जल्द बनेगी ग्राम सेवा सहकारी समितियां

पैक्स विहीन 39 ग्राम पंचायतों में जल्द बनेगी ग्राम सेवा सहकारी समितियां

By : नरेश गुनानी
टेलीग्राफ टाइम्स
जुलाई 29,2025
जयपुर, 29 जुलाई 2025 — जयपुर जिला सहकारिता विकास समिति (DCDC) की बैठक मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर उत्तर) मुकेश मूण्ड की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पैक्स विहीन 39 ग्राम पंचायतों में शीघ्र ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों को बताया गया कि पैक्स कम्प्यूटरीकरण योजना के तहत चयनित पैक्स को अगस्त माह में गो-एंड-लाइव किया जाएगा। साथ ही, सीएससी में पंजीकृत पैक्स की आय बढ़ाने के अवसर तलाशने के निर्देश भी दिए गए।

Photo credit Telegraph Times

“म्हारो खातो म्हारो बैंक” योजना के तहत पंजीकृत दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के खाते केंद्रीय सहकारी बैंक में खुलवाने और उन्हें माइक्रो एटीएम की सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

इसके अलावा, विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना के अंतर्गत कालवाड़ जीएसएस और चांदमाकलां जीएसएस में पूर्ण गोदामों से आय अर्जित करने के प्रयास तेज करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जयपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक, नाबार्ड, एफसीआई, एसडब्ल्यूसी, राजीविका, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग तथा इफको-कृभको के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

खरसिया अपडेट: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत का मामला;

घंटों चले चक्काजाम के बाद शर्तों पर बनी सहमति,...

खरसिया: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत से उबाल;

कस्टोडियल डेथ के आरोपों के बीच चक्काजाम, डेथ सर्टिफिकेट...