पूर्व शिक्षा मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ़ का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन मनाया
Edited By: सुनील शर्मा
टेलीग्राफ टाइम्स
मई 29, 2025
(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/अजमेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ़ का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर पुष्कर एनएसयूआई अध्यक्ष मधुसूदन मैक्स पाराशर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके यशस्वी, स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की। इस आयोजन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दामोदर मुखिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय जोशी, संजय दग्दी, राजेंद्र मालिक, विनोद पाराशर, बेनिगोपाल मंत्री, गौरव पाराशर, कांग्रेस प्रवक्ता शरद वैष्णव, हेमंत गुर्जर, रेहान खान, सोनू नगोरा, जय वाल्मीकि, आदित्य गारू, शेरू खां चिता, आलोक भारद्वाज, वासु देव, रमेश सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम का उद्देश्य नसीम अख्तर इंसाफ़ के राजनीतिक योगदान को स्मरण करते हुए उनके प्रति सम्मान प्रकट करना था।

