पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किए उनके योगदान को याद

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किए उनके योगदान को याद

रिपोर्ट: टेलीग्राफ टाइम्स / छत्तीसगढ़ 
By : गणपत चौहान 
टेलीग्राफ टाइम्स

रायपुर, 14 अगस्त 2025।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और छत्तीसगढ़ के जनप्रिय नेता स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी भी उपस्थित रहे।

Photo credit Telegraph Times

मुख्यमंत्री ने जूदेव को याद करते हुए कहा कि वे केवल एक प्रखर राष्ट्रवादी ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता और सांस्कृतिक पहचान के सच्चे प्रहरी थे। उन्होंने अपने जीवन का हर क्षण धर्म, संस्कृति और समाजसेवा के लिए समर्पित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जूदेव के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ ‘घर वापसी’ अभियान एक ऐतिहासिक सामाजिक आंदोलन था, जिसने हजारों लोगों को उनकी मूल सनातन परंपरा से पुनः जोड़ा। यह आंदोलन न केवल सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बना, बल्कि समाज में आत्मगौरव और अपनी जड़ों से जुड़ने की प्रेरणा भी देता रहा।

विष्णुदेव साय ने आगे कहा कि जूदेव जल, जंगल और जमीन के साथ-साथ जनजातीय अस्मिता के सशक्त रक्षक थे। उन्होंने वनांचल क्षेत्रों में आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान और गौरव की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष किया। उनके प्रयासों से समाज में राष्ट्रभक्ति की भावना और सांस्कृतिक चेतना का विस्तार हुआ तथा जनजातीय समाज अपनी परंपराओं और मूल्यों के साथ और अधिक मजबूती से जुड़ सका।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिलीप सिंह जूदेव की राष्ट्रवादी मूल्यों के प्रति निष्ठा, उनका अडिग संकल्प, निडरता और ओजस्वी नेतृत्व आज भी सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके विचार और कार्य आज भी समाज में दिशा देने का काम करते हैं।

पुण्यतिथि के इस अवसर पर मौजूद सभी लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने और समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

खरसिया अपडेट: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत का मामला;

घंटों चले चक्काजाम के बाद शर्तों पर बनी सहमति,...

खरसिया: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत से उबाल;

कस्टोडियल डेथ के आरोपों के बीच चक्काजाम, डेथ सर्टिफिकेट...