पुष्कर सरोवर प्रभात परिक्रमा धूमधाम से संपन्न, 52 घाटों का हुआ संकीर्तन

पुष्कर सरोवर प्रभात परिक्रमा धूमधाम से संपन्न, 52 घाटों का हुआ संकीर्तन

हरि प्रसाद शर्मा पुष्कर •

पुष्कर/अजमेर, 26 अक्टूबर 2025 – पवित्र पुष्कर में कार्तिक मास की लाभ पंचमी के अवसर पर रविवार सुबह सनातन धर्म रक्षा संघ अजय मेरु राजस्थान एवं सन्यास आश्रम के संयुक्त तत्वाधान में प्रभात फेरी एवं परिक्रमा धूमधाम से संपन्न हुई। यह पवित्र परिक्रमा पुष्कर के 52 घाटों एवं नगर में व्यापक संकीर्तन के साथ आयोजित की गई।

प्रभात फेरी की शुरुआत पुष्कर स्थित गुरुद्वारा से हुई। इसके पश्चात भक्तजन नए रंग जी के मंदिर, जयपुर घाट, सप्त ऋषि घाट, जोधपुर घाट, ब्रह्म घाट, नरसिंह घाट, गऊघाट और वराह घाट होते हुए पुनः नए रंग जी के मंदिर पहुँचे। इस दौरान सैकड़ों भक्तों ने नाचते-गाते, संकीर्तन और ढोल-ढमाकों के बीच भगवा पताकाओं के संग परिक्रमा की भव्य झांकी प्रस्तुत की।

सनातन धर्म रक्षा संघ अजय मेरु राजस्थान के अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश अजय शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर वराह घाट पर तीर्थ पुरोहित पंडित चंद्रशेखर गौड़ द्वारा सरोवर का विशेष पूजन भी संपन्न किया गया।

पुष्कर परिक्रमा में नगर वासियों एवं श्रद्धालुओं के साथ पंडित कैलाश नाथ दाधीच, डॉक्टर कुलदीप शर्मा, राम सिंह उदावत, महावीर कुमावत, श्रीमती मंजू व्यास, बाबू सिंह उदावत, मुकेश, श्रीमती विनीता सिंह, छायांशी उदावत तथा सन्यास आश्रम के बटुक सहित सैकड़ों भक्तजन शामिल हुए।

इस भव्य प्रभात परिक्रमा का संचालन आलोक महेश्वरी ने कुशलता से किया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा पुष्कर की आध्यात्मिक महत्ता को और बढ़ाती है और स्थानीय लोगों व तीर्थयात्रियों में एकता और श्रद्धा की भावना को प्रबल करती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अजमेर: नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल बम से कबाड़ी गोदाम फूँका, 20 लाख का नुकसान; CCTV में कैद हुई करतूत

अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा)। राजस्थान के अजमेर जिले में बदमाशों...

पेपर लीक पर सख्त कानून बनाए सरकार, युवाओं का भविष्य दांव पर: राजेंद्र सेन

योगेश शर्मा  ​जयपुर। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक...