पुष्कर में सावित्री माता का सालाना मेला, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

पुष्कर में सावित्री माता का सालाना मेला, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

31 अगस्त रिपोर्ट हरि प्रसाद शर्मा पुष्कर,संपादन नरेश गुनानी, टेलीग्राफ टाइम्स।

पुष्कर/अजमेर। धार्मिक नगरी पुष्कर की रत्नागिरी पहाड़ी पर स्थित ब्रह्मा जी की प्रथम पत्नी सुहागदात्री सावित्री माता के वार्षिक मेले में इस बार भी आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शनिवार रात आयोजित भव्य भजन संध्या और जागरण के बाद रविवार को पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा। दूरदराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने माता सावित्री के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

Photo credit Telegraph Times

भव्य भजन संध्या और विशेष श्रृंगार

मंदिर के पुजारी कमल किशोर और कैलाश मिश्र ने बताया कि दो दिवसीय मेले की शुरुआत शनिवार रात जागरण से हुई। देर रात तक चले भजन संध्या में भक्तगण भक्ति रस में डूबे रहे। वहीं रविवार को सावित्री माता का विशेष श्रृंगार किया गया और मंदिर को आकर्षक रोशनी व फूलों से सजाया गया। श्रद्धालुओं के लिए विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन भी हुआ।

एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

रविवार सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। कोई श्रद्धालु रोपवे के माध्यम से तो कोई पैदल रत्नागिरी पहाड़ी पर चढ़कर माता के दर्शन करने पहुंचे। अनुमान है कि इस बार मेले में करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहे और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं। मंदिर प्रबंधक कमल मिश्र की ओर से भी दर्शनार्थियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

एथेंस में आईआईएएस शासन सूचकांक का अनावरण: 164 देशों के सुशासन का होगा वैश्विक आकलन

एथेंस/ गौरव कोचर/राजस्थान के मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट...

राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों की ओर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रधानमंत्री से महत्वपूर्ण भेंट

नई दिल्ली/ सुनील शर्मा/राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने...