पुष्कर में लगातार बारिश से सरोवर लबालब, निचली बस्तियों में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित

पुष्कर में लगातार बारिश से सरोवर लबालब, निचली बस्तियों में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित

नरेश गुनानी। टेलीग्राफ टाइम्स 

पुष्कर/अजमेर, सितम्बर 2025 रिपोर्ट हरिप्रसाद शर्मा:
धार्मिक नगरी पुष्कर में विगत दिनों से जारी बारिश और सोमवार को हुई तेज बरसात से पवित्र पुष्कर सरोवर में करीब चार फुट तक पानी की आवक दर्ज की गई। सरोवर में बढ़े जलस्तर से नगर का वातावरण तरोताजा हो गया और तीर्थ पुरोहितों में भी हर्ष की लहर दौड़ गई।

सरोवर में तेजी से पानी की आवक

जानकारी के अनुसार सरोवर में आने वाले सभी फीडरों से पानी भरपूर मात्रा में आ रहा है। साथ ही आसपास की पहाड़ियों से झरनों के रूप में भी तेज गति से पानी का प्रवाह हो रहा है। लगातार हो रही बारिश ने पुष्कर नगर को तरबतर कर दिया है।

निचली बस्तियों में जलभराव

बारिश का सबसे अधिक असर निचली बस्तियों में देखने को मिला, जहां घरों और गलियों में पानी घुस गया।

  • हाईब्रिज और सिल्क डेम के आसपास बने होटलों में भी पानी भर गया।
  • सिविल डिफेंस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
  • परिक्रमा मार्ग, गुरुद्वारे के बाहर, वराह घाट चौक, पुराने रंगजी मंदिर क्षेत्र और माली मोहल्ले सहित कई इलाकों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जनजीवन अस्त-व्यस्त

लगातार हो रही बरसात से नगर का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

  • सड़कों और गलियों में जलभराव से यातायात प्रभावित रहा।
  • सीवरेज लाइनें ओवरफ्लो होने से गंदा पानी भी घरों और बाजारों में घुस गया।
  • स्थानीय लोगों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि 7 सितम्बर तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। इससे प्रशासन और नगरवासियों की चिंता बढ़ गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

विकसित भारत 2047 की परिकल्पना: सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय शिक्षा शिखर सम्मेलन का शुभारंभ

जयपुर।/योगेश शर्मा/सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय (एसजीवीयू), जयपुर में तीन...