पुष्कर में युवाओं की माँग – खेल मैदान पर अविलंब पिच निर्माण और व्यवस्थाओं की दरकार
पुष्कर/अजमेर, 19 सितम्बर। रिपोर्ट हरि प्रसाद शर्मा पुष्कर, संपादन नरेश गुनानी। टेलीग्राफ टाइम्स।
धार्मिक नगरी पुष्कर में युवाओं ने खेल सुविधाओं को लेकर एकजुटता दिखाते हुए स्थानीय खेल मैदान पर तत्काल पिच का निर्माण करवाने और मैदान को आवश्यक व्यवस्थाओं से सुसज्जित करने की माँग उठाई है।
पुष्कर NSUI अध्यक्ष मधुसूदन मैक्स पाराशर के नेतृत्व में युवाओं ने संबंधित विभाग को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि खेल मैदान युवाओं की प्रतिभा निखारने का प्रमुख केंद्र है, लेकिन वर्तमान में मैदान अव्यवस्थित है और वहाँ खेलों के संचालन के लिए उचित पिच और अन्य आधारभूत सुविधाओं का अभाव है।
युवाओं का कहना है कि यदि खेल मैदान को व्यवस्थित नहीं किया गया तो खेल गतिविधियों में रुचि रखने वाले छात्र-युवा हतोत्साहित होंगे और स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाएँ आगे नहीं आ पाएंगी। इसलिए प्रशासन को चाहिए कि अविलंब खेल मैदान पर पिच का निर्माण कराया जाए और मैदान को साफ-सुथरा एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
ज्ञापन देने वालों में शामिल प्रमुख युवा—
- NSUI अध्यक्ष मधुसूदन मैक्स पाराशर
- समर तेजी
- आदित्य घारु
- मोंटू सेन
- सुनील सामरिया
- सोमेश नागोरा
- ओमप्रकाश गुर्जर
- अंकुश तेजी
- रेहान खान
- शंकर गुर्जर
- प्रकाश योगी
आदि सक्रिय युवा शामिल थे।