पुष्कर में महात्मा गाँधी सर्कल पर एनएसयूआई का जोरदार प्रदर्शन

पुष्कर में महात्मा गाँधी सर्कल पर एनएसयूआई का जोरदार प्रदर्शन

विज्ञापन बोर्डों से प्रतिमा को मुक्त करवाने की माँग, प्रशासन को एक दिन का अल्टीमेटम

रिपोर्ट हरि प्रसाद शर्मा पुष्कर, संपादन सुनील शर्मा, टेलीग्राफ टाइम्स।

पुष्कर, 1 अक्टूबर। धार्मिक नगरी पुष्कर में मंगलवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नगर प्रवेश द्वार पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर लगे विज्ञापन बोर्डों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। एनएसयूआई अध्यक्ष मधुसूदन पाराशर के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने गाँधी प्रतिमा को विज्ञापन से मुक्त कराया और परिषद प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पाराशर ने आरोप लगाया कि लंबे समय से महात्मा गाँधी की प्रतिमा को अवैध विज्ञापन बोर्डों से ढक दिया जाता है। नगर का मुख्य सर्कल होने के बावजूद प्रशासन की लापरवाही से आए दिन कोई भी यहाँ अपना विज्ञापन लगाकर महात्मा गाँधी की मूर्ति का अपमान करता रहा है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई समय-समय पर धरना-प्रदर्शन कर प्रतिमा को अतिक्रमण से मुक्त कराती रही है, लेकिन प्रशासन की निष्क्रियता के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है।

एनएसयूआई अध्यक्ष ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक दिन के भीतर गाँधी सर्कल और प्रतिमा को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त नहीं किया गया तो आंदोलन को बड़े स्तर पर किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि गाँधी जी का बार-बार अपमान किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद पाराशर, रमेश गुर्जर, समर तेजी, मोंटू सेन, साहिल चौहान, रेहान ख़ान, राकेश गुर्जर, शुभम घारु, प्रकाश योगी, लाला घारु, किशन घारु, लकी ख़ान, साहिल ख़ान, अंकुश तेज़ी, कान्नू नायक, करण सुवाल, सोनू गुर्जर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने गाँधी सर्कल से विज्ञापन बोर्ड हटाकर उसे पुनः स्वच्छ स्वरूप दिलाने का संकल्प लिया और प्रशासन से स्थायी समाधान की माँग की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related