पुष्कर में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का 45वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया

पुष्कर में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का 45वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/अजमेर/ राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का 45वां जन्मोत्सव पुष्कर में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच मनाया गया। जन्मोत्सव समारोह का आयोजन एनएसयूआई पुष्कर अध्यक्ष मधुसूदन मैक्स पाराशर के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और कांग्रेसजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराई।

जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर पुष्कर तीर्थ में दुग्धाभिषेक किया गया और जूली की निरोगी जीवन, दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की गई। समारोह के बाद नगर कांग्रेस कार्यालय में केक काटकर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई वितरित की और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद पाराशर, एनएसयूआई अध्यक्ष मधुसूदन मैक्स पाराशर, बेनिगोपाल मंत्री, विकास मुखीया, हेमंत गुर्जर, किशन घारु, प्रकाश योगी, अर्जुन सिंह गुर्जर, गोविंद घारु, विवेक कांडला, शुभम घारु, ऋतिक, मोहित और रमेश सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने जन्मोत्सव को मिलजुलकर मनाया और संगठन की एकजुटता का संदेश दिया।

पुष्कर में आयोजित यह कार्यक्रम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक दिखाई दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

धरमजयगढ़ में ‘हरा सोना’ बनाम ‘गजराज’: क्या इस बार जीत पाएगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था?

गनपत चौहान  ​कुड़ेकेला/धरमजयगढ़। छत्तीसगढ़ के वनांचलों में 'हरे सोने' यानी...

भारतमाला प्रोजेक्ट: सड़क निर्माण की आड़ में बेशकीमती पेड़ों का ‘रहस्यमयी’ सफाया, डीबीएल कंपनी पर गंभीर आरोप

गनपत चौहान  ​रायगढ़/छाल। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना अब...