पुष्कर में दिनभर हुई बारिश से मौसम रहा ठंडा

पुष्कर में दिनभर हुई बारिश से मौसम रहा ठंडा

नीचली बस्तियों में भरा पानी, श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों को परेशानी

04 सितंबर 2025। नरेश गुनानी। टेलीग्राफ टाइम्स 

पुष्कर/अजमेर। धार्मिक नगरी पुष्कर में गुरुवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। कभी हल्की तो कभी तेज बारिश के चलते पूरे दिन मौसम ठंडा बना रहा। लगातार बारिश की वजह से सूर्यदेव के दर्शन भी नहीं हो सके और लोगों का घर से बाहर निकलना दुभर हो गया। बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और शहर की कई गलियों व मार्गों पर पानी भर गया।

खासकर नीचली बस्तियों में हर बार की तरह इस बार भी पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वराह घाट, अष्ट भू बैकुंठ आश्रम के सामने और परिक्रमा मार्ग पर जलभराव से लोगों का आवागमन बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्षों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन प्रशासन द्वारा इसका स्थाई समाधान नहीं किया जा सका है।

सामाजिक कार्यकर्ता अरुण पाराशर ने बताया कि जलभराव की समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। यहां तक कि जन सुनवाई और संबंधित विभागों के समक्ष भी यह मुद्दा उठाया गया। पुष्कर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत को भी इस समस्या से अवगत करवाया गया, लेकिन आज तक स्थिति जस की तस बनी हुई है।

परिक्रमा मार्ग में पानी भरने से श्रद्धालुओं को विशेष रूप से दिक्कतें उठानी पड़ीं। कई लोग फिसलकर गिरने से चोटिल भी हुए। आमजन का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला ऐसे ही चलता रहा तो आने वाले दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है।

 

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

खरसिया अपडेट: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत का मामला;

घंटों चले चक्काजाम के बाद शर्तों पर बनी सहमति,...

खरसिया: पुलिसिया पूछताछ के बाद ग्रामीण की मौत से उबाल;

कस्टोडियल डेथ के आरोपों के बीच चक्काजाम, डेथ सर्टिफिकेट...