पुष्कर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शास्त्री जयंती मनाई
रिपोर्ट हरि प्रसाद शर्मा पुष्कर
पुष्कर/अजमेर।
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुष्कर नगर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पुष्कर एनएसयूआई अध्यक्ष मधुसूदन मैक्स पाराशर ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके सादगीपूर्ण एवं संघर्षमयी जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि शास्त्री जी ने आजादी के आंदोलन में सक्रिय योगदान दिया और स्वतंत्र भारत में प्रधानमंत्री रहते हुए कठिन परिस्थितियों में भी देश को मजबूती से नेतृत्व दिया।
विशेष रूप से भारत-पाक युद्ध में शास्त्री जी द्वारा दिया गया नारा “जय जवान, जय किसान” आज भी देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके जीवन की सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को युवाओं के लिए आदर्श बताया गया।
कार्यक्रम में एनएसयूआई अध्यक्ष मधुसूदन मैक्स पाराशर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बेनिगोपाल मंत्री, विनोद पाराशर, भगचंद आदाली, विकास मुखिया, विकास पराशर, समर तेजी, राकेश गुर्जर, प्रकाश योगी, रेहान खान, किशन घारु, शुभम् घारु, राज घारु, निलेश गुराव, लाला घारु, विमल पाटोड़िया, नरेश, दिलीप सहित अनेक कांग्रेसजन और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभा के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने शास्त्री जी के आदर्शों को आत्मसात कर समाज और देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया।