पुष्कर में कमिश्नर जनार्दन शर्मा की सख्त कार्रवाई — आईडीएसएमटी कॉलोनी पार्किंग क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया

पुष्कर में कमिश्नर जनार्दन शर्मा की सख्त कार्रवाई — आईडीएसएमटी कॉलोनी पार्किंग क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया

अभियान रहेगा निरंतर, मेले से पहले नगर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने की कवायद तेज

पुष्कर/अजमेर, 09 अक्टूबर | नरेश गुनानी 
(हरि प्रसाद शर्मा) अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर मेले 2025 की तैयारियां अब रफ्तार पकड़ने लगी हैं। इसी क्रम में नगर की स्वच्छता और सुव्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नगर परिषद प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। नगर परिषद आयुक्त जनार्दन शर्मा के निर्देश पर परिषद की टीम ने आईडीएसएमटी कॉलोनी स्थित पार्किंग क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।

कार्रवाई के दौरान टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से अवैध निर्माणों और कब्जों को हटाया। परिषद अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों को चेतावनी दी कि सार्वजनिक स्थलों, सड़कों और पार्किंग क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का कब्जा या अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कमिश्नर शर्मा ने कहा कि पुष्कर एक धार्मिक और पर्यटन दृष्टि से अंतरराष्ट्रीय पहचान वाला शहर है, जहां प्रतिवर्ष हजारों देशी-विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में नगर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “नगर को अतिक्रमण मुक्त रखना न केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी है, बल्कि यह नागरिक कर्तव्य भी है। मेले के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई केवल एक दिन की नहीं होगी, बल्कि “अतिक्रमण हटाओ अभियान” निरंतर रूप से जारी रहेगा, ताकि पूरे पुष्कर क्षेत्र को मेले से पहले स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया जा सके।

नगर परिषद की टीम ने अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ सड़क किनारे अवैध रूप से रखे गए सामानों को हटाया और पार्किंग स्थल की सीमाओं को पुनः चिह्नित किया। स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों को भी समझाइश दी गई कि वे प्रशासन के सहयोग से साफ-सुथरा वातावरण बनाए रखें।

नगर परिषद प्रशासन का यह कदम आगामी पुष्कर मेले की तैयारियों में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। परिषद ने आमजन से अपील की है कि वे स्वच्छता, यातायात व्यवस्था और नगर की छवि को संवारने के इस अभियान में भागीदार बनें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का सख्त एक्शन: 488 मामले दर्ज, 78 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/राजस्थान में अन्य राज्यों से होने वाली...