पुष्कर में कचरे की मनमानी! नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियां

पुष्कर में कचरे की मनमानी! नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियां

│ रिपोर्ट हरि प्रसाद शर्मा पुष्कर
 पुष्कर/अजमेर। शहर में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालने वाली कंपनियां खुलेआम नियमों का उल्लंघन कर रही हैं। सड़कें कचरे के ढेरों में बदलती जा रही हैं, जबकि नियम साफ कहते हैं कि कचरे को ढककर ही परिवहन किया जाना चाहिए। लेकिन जमीनी स्थिति बिल्कुल विपरीत है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कचरा वाहन बिना ढक्कन के पूरे शहर में घूम रहे हैं। चलते वाहनों से कचरा रास्ते में ही उड़कर बिखर रहा है, जिससे सड़कें और गलियां बदहाली की स्थिति में पहुंच गई हैं। रहवासियों का कहना है कि न तो वाहनों की क्षमता तय है, न लोडिंग पर नियंत्रण, और न ही किसी तरह की निगरानी। कई बार तो वाहन कचरे से लबालब भरे होते हैं, जिसके चलते पूरा कचरा मार्ग में गिरता जाता है।
│लोगों ने आरोप लगाया कि संबंधित कंपनियां ‘कचरा परिवहन’ की जगह ‘घास काटने का काम’ या अन्य कार्यों की आड़ में मनमाने तरीके से काम कर रही हैं। इससे न केवल स्वच्छता अभियान के उद्देश्य विफल हो रहे हैं, बल्कि शहर की सुंदरता भी लगातार बिगड़ती जा रही है।
│इस लापरवाही और अव्यवस्था के चलते शहर का पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। खुले में उड़ता कचरा न सिर्फ बदबू और गंदगी फैलाता है, बल्कि संक्रमण, बीमारी और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर खतरे भी पैदा कर रहा है। धूल और कचरे में मिले अवशेष सांस के रोगों को बढ़ा रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में नाराज़गी लगातार बढ़ रही है।
│सबसे चिंताजनक बात यह है कि नगर परिषद और जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे बैठे हैं। शिकायतों के बावजूद न तो किसी कंपनी पर कार्रवाई की जा रही है, न ही सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।
│शहरवासी मांग कर रहे हैं कि—

  • कचरा परिवहन वाहनों को ढंकना अनिवार्य कराया जाए
  • क्षमता से अधिक लोडिंग पर रोक लगे
  • नियमित मॉनिटरिंग के लिए विशेष टीमें गठित हों
  • नियम तोड़ने वाली कंपनियों पर भारी जुर्माना लगाया जाए

पुष्कर के लोगों का कहना है कि जब तक प्रशासन सख्ती नहीं दिखाएगा, शहर स्वच्छता के नाम पर सिर्फ कागज़ों में ही चमकता रहेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का सख्त एक्शन: 488 मामले दर्ज, 78 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर/ गौरव कोचर/राजस्थान में अन्य राज्यों से होने वाली...