पुष्कर बार एसोसिएशन ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार, किशनगढ़ में अधिवक्ता की गिरफ्तारी के विरोध में सौंपा ज्ञापन

राजस्थान


पुष्कर बार एसोसिएशन ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार, किशनगढ़ में अधिवक्ता की गिरफ्तारी के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Edited By: गौरव कोचर
टेलीग्राफ टाइम्स
मई 14, 2025

पुष्कर (हरिप्रसाद शर्मा) – किशनगढ़ में वरिष्ठ अधिवक्ता बालकिशन सुनारिया की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को पुष्कर बार एसोसिएशन ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बार एसोसिएशन अध्यक्ष कुलदीप पाराशर ने इस कार्यवाही को अधिवक्ता की गरिमा के खिलाफ बताते हुए कहा कि पुलिस द्वारा बिना उचित जांच के न्यायिक अभिरक्षा में भेजना निंदनीय है। साथ ही, थानाधिकारी द्वारा अधिवक्ता के साथ अभद्र व्यवहार को भी गंभीर मुद्दा बताया गया।

पाराशर ने बताया कि फिलहाल एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया गया है, लेकिन यदि शीघ्र ही दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और उग्र रूप लेगा।

ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष कुलदीप पाराशर, सचिव संदीप पाराशर, मदन सांखला, प्यारे मोहन गुप्ता, फिरोज मौहम्मद, मुकेश सुनारिवाल, एस.के. चौधरी, कमलचंद शर्मा, पुष्करनारायण पाराशर, अर्जुन सिंह राठौड़ समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

विकसित भारत 2047 की परिकल्पना: सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय शिक्षा शिखर सम्मेलन का शुभारंभ

जयपुर।/योगेश शर्मा/सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय (एसजीवीयू), जयपुर में तीन...