पुष्कर: पूर्व चेयरमैन एडवोकेट जनार्दन शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती सूरज देवी का आकस्मिक निधन, आज निकलेगी अंतिम यात्रा

पुष्कर (अजमेर), 22 अगस्त 2026:/हरि प्रसाद शर्मा /पुष्कर के पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ अधिवक्ता जनार्दन शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती सूरज देवी का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन के समाचार से तीर्थनगरी पुष्कर सहित सामाजिक एवं प्रबुद्ध वर्ग में शोक की लहर दौड़ गई।

अंतिम यात्रा का समय व स्थान:

स्वर्गीया सूरज देवी की अंतिम यात्रा आज, 22 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे उनके निज निवास बड़ा गवाड़ा, पुष्कर (जिला अजमेर) से प्रारंभ होकर स्थानीय मोक्ष धाम जाएगी, जहाँ उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा।

शोकाकुल परिवार:

  • पति: जनार्दन शर्मा (भूतपूर्व चेयरमैन व एडवोकेट)
  • पुत्र एवं पुत्रवधू: श्रीमती शेफाली – राजीव लोचन (उर्फ़ कपिल)
  • पुत्री एवं दामाद: श्रीमती पवन – शिव कुमार
  • पौत्र: केशव
  • देवर: केदारदत्त शर्मा, सत्यनारायण शर्मा
  • भतीजे एवं परिजन: श्रीमती हरिइच्छा – पत्रकार हरिप्रसाद शर्मा, श्रीमती अर्चना – ओमप्रकाश शर्मा, श्रीमती कृष्णा – मधुसूदन शर्मा, कविता – किशन शर्मा
  • भानजे: श्रीमती अनुराधा – जितेन्द्र, हिमांशु
  • पौत्र व पौत्रवधू: श्रीमती नेहा – यश पाराशर, श्रीमती संदीपा – हर्ष पाराशर, गौरव पाराशर
  • पड़पौत्र: अक्षत, रिद्धेश
  • एवं समस्त धर्मावत परिवार, पुष्कर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

Block title
Related

सियासत के मंच पर बड़ा दावा: ‘बाबा-भागलपुर’ ने एनडीए के भविष्य को लेकर की सटीक भविष्यवाणी

भागलपुर/ लोकेंद्र सिंह शेखावत/बिहार: देश के कई राज्यों के...